Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    New Year 2023: बेशरम रंग से ठुमकेश्वरी तक, नये साल के जश्न के लिए परफेक्ट हैं ये ट्रेंडिंग गाने

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 30 Dec 2022 07:34 PM (IST)

    New Year 2023 जल्द ही साल 2022 को खत्म करके सभी नए साल में कदम रखने वाले हैं। इस नए साल के साथ ही जश्न की तैयारियां हो रही हैं। अगर आप भी पार्टीज करना ...और पढ़ें

    New Year 2023 Songs Besharam Rang to Thumkeshwari Parfect for New Year Play List. Photo Credit/Instagram
    New Year 2023 Songs Besharam Rang to Thumkeshwari Parfect for New Year Play List. Photo Credit/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। New Year 2023: साल 2022 को खत्म करके हम सभी साल 2023 यानी कि नए साल की तरफ कदम रखने जा रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर आम आदमी तक हर कोई अपने पुराने साल को भुलाकर अब नए साल के साथ एक नई शुरुआत मनाने की तैयारी कर रहा है। बॉलीवुड में भी साल 2022 में कई फिल्में आईं, कुछ फिल्मों ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको फिल्मों के बारे में नहीं, बल्कि 2022 में आए उन गानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो नए साल के जश्न के लिए बिलकुल परफेक्ट हैं और इस वक्त हर किसी की जुबान पर चढ़े हुए हैं। अगर आप भी नए साल के जश्न को और शानदार बनाना चाहते हैं तो ये ट्रेंडिंग गाने आपके मूड को लाइट करने में बिलकुल मदद करेंगे। तो चलिए बिना देरी किए देखते हैं लिस्ट।

    बेशरम रंग(पठान)

    दीपिका पादुकोण और शाह रुख खान की फिल्म 'पठान' के 'बेशरम रंग' गाने को लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया। इस गाने में दीपिका द्वारा पहनी गई भगवा रंग की बिकिनी को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा और लोगों ने इस गाने का विरोध किया। भले ही 'बेशरम रंग' को लेकर कितना भी विवाद खड़ा हुआ हो, लेकिन इस बात में दोराय नहीं है कि ये गाना आज लोगों की जुबान पर चढ़ चुका है और फैंस दीपिका-शाह रुख खान के इस ट्रेंडिंग गाने पर जमकर रील्स बना रहे हैं।

    ठुमकेश्वरी (भेड़िया)

    फिल्म भेड़िया ने तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया, लेकिन इस फिल्म का प्रमोशनल गाना 'ठुमकेश्वरी इंटरनेट पर आते ही छा गया। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी 'भेड़िया' के इस गाने में कृति की सिजलिंग अदाओं ने लोगों का खूब दिल जीता। ये गाना जब भी बजता है तो लोग इस पर जमकर ठुमके लगाते हैं।

    नाचो-नाचो(आरआरआर)

    राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म 'आरआरआर' ने दुनियाभर में शानदार बिजनेस किया। इस फिल्म को ग्लोबल स्तर पर बड़ा सम्मान मिला। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 में एस एस राजामौली की फिल्म को दो अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला, जिसमें से एक कैटेगरी में उनकी फिल्म के फेमस गाने 'नाचो-नाचो' को शामिल किया गया है। जब आलिया भट्ट स्टारर ये फिल्म रिलीज हुई थी, तो उस दौरान राम चरण- जूनियर एनटीआर की इस गाने ने धूम मचा दी थी। नए साल पर आप इस गाने पर झूम कर डांस कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    डूबे(गहराइयां )

    दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर फिल्म 'गहराइयां' ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। ये फिल्म तो दर्शकों को कुछ खास नहीं भाई, लेकिन इस फिल्म का गाना डूबे लोगों की जुबान पर जरूर चढ़ गया। यह गाना रिलीज होने के बाद अक्सर क्लब में भी बजता है।

    हरे राम 2.0 (भूल भुलैया-2 )

    कार्तिक आर्यन इस साल के पहले ऐसे स्टार थे, जिनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। उनकी फिल्म 'भूल भुलैया' 2 ने शानदार बिजनेस तो किया ही, लेकिन इस फिल्म के गाने भी लोगों को खूब पसंद आए। खासकर इस फिल्म के टाइटल ट्रैक हरे राम-हरे राम के 2.0 ने तो लोगों को डांस करने पर मजबूर कर दिया।

    नाच पंजाबन (जुग-जुग जियो)

    करण जौहर की फैमिली एंटरटेनर फिल्म 'जुग-जुग जियो' भी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में पहली बार वरुण धवन, कियारा आडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर एक साथ एक स्क्रीन पर नजर आए थे। इस फिल्म का गाना 'नाच पंजाबन' लोगों की जुबान पर चढ़ गया था और इस ट्रेंडिंग गाने पर लोगों ने काफी रील्स भी बनाई।

    मेरी जान (गंगूबाई काठियावाड़ी)

    बॉलीवुड की अन्य फिल्मों के लिए ये साल भले ही कैसा भी बीता हो, लेकिन आलिया भट्ट के लिए ये साल बहुत ही शानदार रहा। साल 2022 में आलिया की जितनी भी फिल्में आईं उन सभी पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया। गंगूबाई काठियावाड़ी आलिया भट्ट की इस साल की रिलीज हुई पहली फिल्म थी। इस फिल्म के गाने 'ढोलिडा' और 'मेरी जान' दोनों ही काफी ट्रेंड में रहे थे।

    आफत (लाइगर)

    विजय देवरकोंड़ा का बॉलीवुड डेब्यू तो फ्लॉप रहा, लेकिन उनकी फिल्म 'लाइगर' के कुछ गाने लोगों की जुबान पर जरूर चढ़ गए। इस फिल्म के दो गाने ऐसे हैं, जिन्होंने इस साल के टॉप ट्रेंडिंग गानों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई। लाइगर का 'जवानी तेरी आफत' बहुत ही ट्रेंड हुआ था, ये गाना विजय और अनन्या पर फिल्माया गया था। इसके अलावा आप 'कोका 2.0' गाने का भी नए साल के जश्न में इस्तेमाल कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: New Year 2023: कटरीना-विक्की से लेकर मलाइका-अर्जुन तक, नए साल के जश्न के लिए रवाना हुए ये सितारे

    यह भी पढ़ें: New Year 2023 Party Song: रितेश पांडे के इन पार्टी सॉन्ग्स के साथ करिए नए साल आगाज, यहां देखें लिस्ट