विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन में बाहुबली की यलगार का आ गया मुहूर्त, अब खेला ये international दांव

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sun, 30 Apr 2017 12:48 PM (IST)Updated: Fri, 02 Jun 2017 07:54 PM (IST)

आपको बता दें कि पिछले महीने सबसे पहले जागरण डॉट कॉम ने सबसे पहले आपको बताया था कि बाहुबली को ...और पढ़ें

चीन में बाहुबली की यलगार का आ गया मुहूर्त, अब खेला ये international दांव
चीन में बाहुबली की यलगार का आ गया मुहूर्त, अब खेला ये international दांव

मुंबई। एस एस राजमौली की ऐतिहासिक कमाई वाली फिल्म बाहुबली- द कन्क्लूजन अगले महीने यानि जुलाई में चीन में रिलीज़ की जायेगी। फिल्म के निर्माताओं ने हॉलीवुड फिल्मों के एडिटर से बाहुबली को नए सिरे से एडिट करवाया है और साथ ही चीन के बॉक्स ऑफिस पर दंगल के दांव को तोड़ने के लिए तगड़ी प्लानिंग बना ली है।

हॉलीवुड फिल्म द इन्क्रेडिबल हल्क़ को एडिट करने वाले विन्सेंट टेबलियन से बाहुबली को नए सिरे से एडिट करवाया गया है ताकि चीन के दर्शकों में इस फिल्म की इंटरनेशनल छवि बने। फिल्म को करीब 8000 से ज़्यादा स्क्रीन्स में रिलीज़ करने की तैयारी कर ली गई है। दरअसल  चीन को छोड़ कर पूरी दुनिया से मिले करीब 300 मिलियन डॉलर ने ये हौसला दिया है। आमिर खान की दंगल चीन में 8000 से ज़्यादा स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई है और अब ये माना जा रहा है कि बाहुबली को उससे अधिक सिनेमाघरों में दिखाया जा सकता है। हालांकि बाहुबली के निर्माताओं ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं लेकिन ये साफ़ है कि दंगल का खेल देखते हुए ये बाहुबली की चीनी बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी सेंधमारी होगी। 

यह भी पढ़ें: कपिल का शो और नीचे गिरा , कुमकुम भाग्य को बड़ी उछाल

सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म के लिए बाहुबली के निर्माताओं को कोई मेहनत नहीं करनी पड़ी बल्कि चायनीज डिस्ट्रीब्यूटर ही बाहुबली को लेकर टूट पड़े हैं। बताया जाता है कि बाहुबली को चीन में रिलीज़ करने के लिए नौ महीने पहले से ही बिडिंग प्रोसेस शुरू हो गया था। कई डिस्ट्रीब्यूटर्स में चीन में फिल्म को रिलीज़ करने को लेकर होड़ लगी हुई है। हालांकि अभी तक रिलीज़ को लेकर हरी झंडी नहीं मिली है। बताया जाता है कि बाहुबली को लेकर साऊथ कोरिया में भी जबरदस्त उत्साह है। साथ ही लक्ज़मबर्ग और नाइजीरिया जैसे छोटे देशों में भी बाहुबली की डिमांड है। स्विट्ज़रलैंड में भी प्रभास का पराक्रम देखने की बेताबी काफी है।

यह भी पढ़ें: जुड़वा 2 के लिए जैकलिन फर्नांडिस ने बना डाला ऐसा रूप

आपको बता दें कि पिछले महीने सबसे पहले जागरण डॉट कॉम ने सबसे पहले आपको बताया था कि बाहुबली को चीन में रिलीज़ करने की तैयारी कर ली गई है और अब इस ख़बर पर मुहर लग गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।