Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nick Jonas ने वीडियो शेयर कर क्यों मांगी माफी? Priyanka Chopra के पति की हालत देख परेशान हुए फैंस

    Updated: Sat, 04 May 2024 11:15 AM (IST)

    Nick Jonas के हालिया वीडियो ने फैंस को परेशान कर दिया है। ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक पिछले कुछ समय से वर्ल्ड टूर पर हैं ...और पढ़ें

    निक जोनस ने फैंस से मांगी माफी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    निक जोनस ने फैंस से मांगी माफी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. निक जोनस ने फैंस से मांगी माफी
    2. निक जोनस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
    3. प्रियंका के पति को देख चिंता में पड़े फैंस

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड के मशहूर सिंगर और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनस (Nick Jonas) अपनी आवाज के लिए दुनियाभर में पसंद किये जाते हैं। पिछले कुछ समय से वह दुनियाभर में कॉन्सर्ट कर रहे हैं। आने वाले समय में भी उनके कई कॉन्सर्ट लाइन में थे। मगर सिंगर को अचानक अपने कॉन्सर्ट को कैंसिल करना पड़ा।

    हाल ही में, निक जोनस ने फैंस से माफी मांगते हुए कॉन्सर्ट कैंसिल करने की वजह बताई है। निक की हालत देख उनके चाहने वाले परेशान हो गये। हर कोई निराशा की बजाय उनकी फिक्र कर रहा है।

    निक जोनस पड़े बीमार

    दरअसल, निक जोनस को इन्फ्लुएंजा ए हो गया है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किये गये वीडियो में सिंगर ने दिखाया कि उनकी तबीयत अभी कैसे है। निक ने कहा, "सभी को हाय। मेरे पास आपको सुनाने के लिए कोई मजेदार खबर नहीं है। कुछ दिन पहले मुझे अजीब सा महसूस होने लगा था। जब मैं उठा तो मेरी आवाज जा चुकी थी। पिछले दो-ढाई दिन, यह और भी बदतर हो गया। मैं कल से पूरा दिन बिस्तर पर पड़ा हुआ हूं। शरीर में खुजली, गले में खराश और बहुत बुरी खांसी।"

    यह भी पढ़ें- आज भी Priyanka Chopra सीने में दबाए बैठी हैं पिता के खोने का दर्द, बोलीं- 'कभी-कभी हफ्तों...'

    निक जोनस ने फैंस से मांगी माफी

    आगे निक जोनस ने अपने चाहने वालों से माफी मांगी। सिंगर ने कहा कि जोनस ब्रदर्स का शो रीशेड्यूल होने पर उन्हें अच्छा महसूस नहीं हो रहा है। प्रियंका के पति ने कहा, "मुझे बस उबरने और इन चीजों को हराने की जरूरत है। मुझे खेद है। मुझे आप लोगों को निराश करने से नफरत है। आप हमारा सपोर्ट करते हैं। आप में से बहुत से लोग उस शो में शामिल होने के लिए ट्रेवल भी कर चुके हैं। बस इतना कहना चाहता हूं कि इस बात से मेरा दिल टूट गया है।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Jonas Brothers (@jonasbrothers)

    वीडियो के साथ निक जोनस ने कैप्शन में लिखा, "हैलो दोस्तों। मैं इन्फ्लुएंजा ए के तनाव से गुजर रहा हूं, जो चारों ओर फैल रहा है। मैं अभी गाने में असमर्थ हूं। हम हमेशा आप लोगों को बेस्ट शो देना चाहते हैं और मैं अभी मैक्सिको के शो के लिए सक्षम नहीं हूं।" अगले हफ्ते होने वाले शोज को अगस्त के लिए रीशेड्यूल कर दिया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अमेरिका पहुंचते ही Priyanka Chopra ने शुरू की शूटिंग, इस हॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी देसी गर्ल