Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अमेरिका पहुंचते ही Priyanka Chopra ने शुरू की शूटिंग, इस हॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी देसी गर्ल

    Updated: Thu, 04 Apr 2024 08:30 AM (IST)

    प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में इंडिया में एक लंबी वेकेशन मनाकर अमेरिका पहुंची है । अब विदेश जाकर पीसी एक बार फिर अपने काम पर लौट चुकी है ...और पढ़ें

    Priyanka Chopra New Film (Photo Credit Instagram)
    Priyanka Chopra New Film (Photo Credit Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले महीने प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ भारत में थीं। एक्ट्रेस ने मुंबई में करीब 10 से 15 दिन बताए। इस दौरान अभिनेत्री ने परिवार के साथ होली का भी जश्न मनाया और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के रोका सेरेमनी फंक्शन का भी हिस्सा बनीं थी।

    30 मार्च को अभिनेत्री अमेरिका के लिए रवाना हो गई थी। ऐसे में अब पीसी एक बार फिर अपने काम पर लौट चुकी हैं। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर साझा की है। प्रियंका ने अपनी आने वाली नई फिल्म की घोषणा की है, जिसे देखकर अभिनेत्री के फैंस बेहद खुश हैं।

    यह भी पढ़ें- सालों बाद बॉलीवुड के पर्दे पर नजर आएंगी Priyanka Chopra ? इस मशहूर डायरेक्टर संग करेंगी काम

    इस फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका

    प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर कर हॉलीवुड प्रोजेक्ट की झलक दिखाई है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा अब 'हेड ऑफ स्टेट' शुरू करने जा रही हैं। यह हैरिसन क्वेरी द्वारा लिखा गया है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "और हम वापस आ गए।"

    संजय लीला भंसाली संग करेंगी काम ?

    बीते दिनों हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के अगले प्रोजेक्ट का हिस्सा हो सकती हैं। वह इन दिनों कई स्क्रिप्ट्स पर काम कर रही हैं और एक प्रोजेक्ट को अंतिम रूप देने के लिए फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली से भी मिली थी। हालांकि, अभी तक इन खबरों पर पीसी या भंसाली की तरफ से कोई पुष्टी नहीं हुई है। 

    खबरें और भी

    प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट 

    प्रियंका इन दिनों बॉलीवुड और हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी व्यस्त हैं। हाल ही में प्राइम वीडियो के इवेंट में भी प्रियंका शामिल हुईं। कार्यक्रम में प्रियंका ने अपनी डॉक्युमेंट्री वुमन ऑफ माइ बिलियन की घोषणा की, जो देश की ऐसी महिलाओं की कहानी दिखाएगी, जिन्होंने जीवन में हिंसा का सामना किया है। अजितेश शर्मा निर्देशित डॉक्युमेंट्री प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- बेटी को सीने से लगाकर एयरपोर्ट पहुंचीं Priyanka Chopra, निक जोनस का ये जेस्चर देख लोग बोले 'बेस्ट हसबैंड'