Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सालों बाद बॉलीवुड के पर्दे पर नजर आएंगी Priyanka Chopra ? इस मशहूर डायरेक्टर संग करेंगी काम

    Updated: Thu, 21 Mar 2024 11:42 PM (IST)

    देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जल्द बॉलीवड की फिल्म में नजर आ सकती हैं। बता दें प्रियंका आखिरी बाद द व्हाइट टाइगर में नजर आई थी। जो साल 2 ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म (Photo Instagram)
    प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म (Photo Instagram)

      एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपने पूरे परिवार के साथ भारत में हैं। बुधवार को प्रियंका पति निक जोनस, बेटी मालती और मां मधु चोपड़ा के साथ राम मंदिर के दर्शन करने अयोध्या पहुंचीं थी। वहीं अब एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

    कहा जा रहा है कि देसी गर्ल जल्द बॉलीवड की फिल्म में नजर आ सकती हैं। इस खबर के बाद देसी गर्ल के इंडियन फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। बता दें, प्रियंका आखिरी बाद द व्हाइट टाइगर में नजर आई थी। जो साल 2021 में रिलीज हुई थी। 

    यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra ने शेयर कीं राम मंदिर की Inside Photos, भगवान श्रीराम के सामने हाथ जोड़े दिखीं बेटी मालती

    संजय लीला भंसाली संग करेंगी काम ?

    हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के अगले प्रोजेक्ट का हिस्सा हो सकती हैं। वह इन दिनों कई स्क्रिप्ट्स पर काम कर रही हैं और एक प्रोजेक्ट को अंतिम रूप देने के लिए फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली से भी मिल रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    दरअसल, वह एक अलग दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित एक एक्शन प्रोजेक्ट के लिए संजय लीला भंसाली से भी मिल रही हैं। उन्हें यह प्रोजेक्ट पसंद आया है और अब वह टाइमलाइन, शेड्यूल और कॉस्ट्यूम तय करने के लिए भंसाली से मिल रही हैं।''

    नए प्रोजेक्ट्स को लेकर मीटिंग कर रही हैं पीसी 

    प्रियंका के लिए ये भारत यात्रा पूरी तरह से काम के लिए है। मुंबई में कार्यक्रम में शामिल होने के साथ-साथ उनके पास कई और प्रोजेक्ट्स भी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अलग-अलग क्षमताओं में उनकी लगातार मीटिंग्स हो रही हैं।'' इसके अलावा एक प्रोडक्शन हाउस भी है और उन्होंने उसी पर कुछ ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है।

    खबरें और भी

    वह अपने बैनर तले तीन या चार अगली परियोजनाओं को अंतिम रूप देने के लिए लोगों से मिल रही हैं। वह कई स्क्रिप्ट्स पर काम कर रही हैं और उस पर निर्णय लेने के लिए कई निर्माताओं से मिल रही हैं।

    यह भी पढ़ें- Citadel: वेब सीरीज में दुनिया में डेब्यू के लिए तैयार Varun Dhawan-समांथा रुथ प्रभु, 'सिटाडेल' का फर्स्ट लुक रिलीज