यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Priyanka Chopra ने शेयर कीं राम मंदिर की Inside Photos, भगवान श्रीराम के सामने हाथ जोड़े दिखीं बेटी मालती
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी संस्कृति और अपनी परंपराओं से दूर नहीं हुई हैं। इन दिनों अभिनेत्री भारत में है और बुधवार को प्रियंका पति निक जोन ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भले ही विदेश में रहती हों और विदेशी बहू बनी हों, लेकिन अपनी संस्कृति और परंपराओं से कभी दूर नहीं हुईं। ये बात प्रियंका समय-समय पर लोगों को बताती रहती हैं।
इन दिनों देसी गर्ल अपने पूरे परिवार के साथ भारत में हैं। बुधवार को प्रियंका पति निक जोनस, बेटी मालती और मां मधु चोपड़ा के साथ राम मंदिर के दर्शन करने अयोध्या पहुंचीं। मंदिर की इनसाइड फोटो प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर भी साझा की हैं।
यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra और Nick Jonas ने राम मंदिर में किए दर्शन, बेटी मालती के साथ कपल की खूबसूरत फोटो वायरल
प्रियंका ने शेयर की तस्वीर
राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद ये पहला मौका था जब प्रियंका चोपड़ा दर्शन के लिए अयोध्या पहुंची। सोशल मीडिया पर सुबह ही एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। वहीं अब खुद अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज साझा की है। पहली तस्वीर में भगवान राम की मूर्ति और प्रिंयका मालती को गोद में लिए नजर आ रही हैं।

निक जोनस ने लिया आशीर्वाद
दूसरी तस्वीर पीसी ने सेल्फी शेयर की है, जिसमें निक जोनस, मालती और एक अन्य बच्चा नजर आ रहे है। साथ ही भगवान राम की मूर्ती भी दिखाई दे रही हैं।

मालती ने की प्रार्थना
इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, मालती मैरी और मधु चोपड़ा नजर आ रही हैं। इस दौरान मालती भगवान श्रीराम की मूर्ति को देख हाथ जोड़े नजर आ रही है।

साड़ी पहने नजर आईं पीसी
इस मौके पर प्रिंयका चोपड़ा येलो साड़ी पहने नजर आई। तो वहीं क्रीम कलर के कुर्ते पजामे में निक जोनस भी नजर आए। मधु चोपड़ा लाल साड़ी में नजर आई।

यह भी पढ़ें- यॉट पर पति Nick Jonas की बाहों में रोमांटिक हुईं Priyanka Chopra, बेटी मालती के क्यूट वीडियो ने लूट ली महफिल
प्रियंका इन दिनों बॉलीवुड और हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी व्यस्त हैं। हाल ही में प्राइम वीडियो के इवेंट में भी प्रियंका शामिल हुईं। कार्यक्रम में प्रियंका ने अपनी डॉक्युमेंट्री वुमन ऑफ माइ बिलियन की घोषणा की, जो देश की ऐसी महिलाओं की कहानी दिखाएगी, जिन्होंने जीवन में हिंसा का सामना किया है। अजितेश शर्मा निर्देशित डॉक्युमेंट्री प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।