Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra और Nick Jonas ने राम मंदिर में किए दर्शन, बेटी मालती के साथ कपल की खूबसूरत फोटो वायरल

    Updated: Wed, 20 Mar 2024 02:47 PM (IST)

    हॉलीवुड के प्रोजेक्टस में तहलका मचा रहीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा विदेश जाने के बाद भी अपनी जड़ों से जुड़े रहना भूली नहीं हैं। सोशल मीडिया पर वह बेटी ...और पढ़ें

    राम मंदिर, अयोध्या पहुंचे प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और मालती मैरी
    राम मंदिर, अयोध्या पहुंचे प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और मालती मैरी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड से हॉलीवुड में डंका बजाने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) विदेश जाने के बाद भी अपने देसीपन को भूली नहीं हैं। लॉस एंजलिस में शिफ्ट होने के बाद उनका मुंबई आना जाना कम ही होता है। मगर बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर एक्ट्रेस इंडिया जरूर आती हैं।

    प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक इवेंट में शामिल होने के लिए इंडिया आई हुई हैं। उनके साथ पति निक जोनस (Nick Jonas) और बेटी मालती मैरी (Malti Marie Jonas) भी इंडिया आई हुई हैं। इस बीच 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा समय निकालकर भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या पहुंची हैं।

    पीली साड़ी में अयोध्या पहुंची प्रियंका चोपड़ा

    अयोध्या से प्रियंका चोपड़ा का वीडियो वायरल हो रहा है। पीली साड़ी में एक्ट्रेस बेटी मालती को गोद में लिए भगवान राम के दर्शन करते नजर आईं। उनके साथ क्रीम कलर के कुर्ते में निक जोनस भी नजर आए। राम नगरी से कपल की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

    वायरल वीडियो पर फैंस ने किया कमेंट

    निक-प्रियंका के वायरल वीडियो पर फैंस ने कमेंट किया है। एक ने लिखा, 'भक्ति में ही शक्ति है।' कई यूजर्स ने हार्ट इमोजी के साथ कपल का भगवान राम की जन्मस्थली में स्वागत किया। 

    ईशा अंबानी के इवेंट में हुई थींं शामिल

    प्रियंका चोपड़ा इवेंट अटेंड करने के लिए इंडिया में हैं। उन्होंने बीते दिनों ईशा अंबानी (Isha Ambani) की पार्टी अटेंड की थी। इस इवेंट से एक्ट्रेस का साड़ी लुक और मेकअप काफी चर्चा में रहा। प्रियंका और मालती के साथ होली मनाने के लिए निक भी आए हुए हैं। मालती की ये इंडिया में पहली होली होगी, जबकि, निक पहले भी बॉलीवुड सिलेब्रिटीज के साथ होली सेलिब्रेट कर चुके हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Ram Charan की 'RC16' का हुआ शुभारंभ, शूटिंग से पहले हुई पूजा में Janhvi Kapoor की साड़ी ने खींचा ध्यान