Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हे भगवान! बीवी Priyanka Chopra को देसी लुक में देख Nick Jonas नहीं कर पाए दिल पर काबू, सरेआम कर दिया ऐसा कमेंट

    Updated: Sun, 17 Mar 2024 12:06 PM (GMT+05:30)

    Priyanka Chopra ने भारत में आकर ईशा अंबानी के घर पर होली पार्टी को एन्जॉय किया। होली पार्टी में देसी गर्ल ने अपने कातिलाना लुक से खूब तारीफें बटोर लीं ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा का लुक देख निक जोनस ने किया कमेंट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    प्रियंका चोपड़ा का लुक देख निक जोनस ने किया कमेंट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. प्रियंका चोपड़ा ने भारत में ईशा अंबानी की होली पार्टी में लगाए चार-चांद
    2. प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं तस्वीरें
    3. प्रियंका चोपड़ा को साड़ी में देख निक जोनस हार बैठे अपना दिल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Priyanka Chopra Holi Party Photos: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भारत आई हुई हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने ईशा अंबानी (Isha Ambani) की होली पार्टी (Holi Party) में शिरकत की। इस होली बैश में अभिनेत्री ने अपने लुक से लाइमलाइट चुरा ली।

    प्रियंका चोपड़ा ने ईशा अंबानी की होली पार्टी में पीच कलर की साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने स्ट्रैपलेस ब्लाउज के साथ कैरी किया था। बुलगारी की स्टनिंग ज्वेलरी से देसी गर्ल ने अपने लुक को और निखारा था। विंग आईलाइनर, लाइट स्मोकी आईज, मिनिमल मेकअप और खुले बाल में प्रियंका इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि निक जोनस के तो पसीने ही छूट गए।

    प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई होली पार्टी की झलकियां

    प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ईशा अंबानी की होली पार्टी की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में प्रियंका अपने हॉट होली लुक में कातिल अदाएं दिखा रही हैं। एक तस्वीर में 'बाजीराव मस्तानी' एक्ट्रेस ने ईशा अंबानी और बुलगारी ब्रांड के सीईओ JCBabin के साथ पोज दे रही हैं। उन्होंने JCBabin और आयुष्मान खुराना के साथ फोटो खिंचवाई। बाकी तस्वीरों में वह स्टनिंग लुक फ्लॉन्ट कर रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, "सबसे अच्छे लोगों के साथ एक रोमन होली मनाई। अविश्वसनीय रूप से खूबसूरत शाम के लिए ईशा अंबानी और JCBabin को धन्यवाद। लूसिया, हमेशा आपके साथ में बहुत मजा आता है। मेरे बुलगारी परिवार को एक शानदार दिन और एक खूबसूरत शाम के लिए बधाई। इसे हमेशा अपने दिल में रखूंगी।"

    यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra और Nick Jonas की 6 साल बाद शादी की अनसीन फोटोज वायरल, ढोल बजाते दिखे भारत के 'दामाद'

    खबरें और भी

    निक जोनस ने प्रियंका के पोस्ट पर किया कमेंट

    इन तस्वीरों को देख निक जोनस अपनी बीवी की खूबसूरती में इस कदर डूब गए कि उन्होंने सरेआम कमेंट कर दिया। सिंगर ने प्रियंका के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "हे भगवान।" इसके अलावा उन्होंने पसीने छोड़ने और लार टपकाने वाला इमोजी शेयर किया। यही नहीं, निक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बीवी का पोस्ट रीशेयर करते हुए कहा, "क्या आप मजाक कर रही हैं प्रियंका?"

    यह भी पढ़ें- दो साल की बेटी के साथ मुंबई पहुंचीं Priyanka Chopra, पैपराजी को देख डर गई Malti Marie