यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Priyanka Chopra और Nick Jonas की 6 साल बाद शादी की अनसीन फोटोज वायरल, ढोल बजाते दिखे भारत के 'दामाद'
Priyanka Chopra ने साल 2018 में हॉलीवुड सिंगर Nick Jonas से शादी की थी। दोनों की शादी इंडिया में हुई थी। बीते साल दिसंबर में इस कपल ने अपनी शादी के छह ...और पढ़ें

HighLights
- प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी के समय की अनदेखी तस्वीरें वायरल
- हाथों में ढोल लेकर बैठे दिखें निक जोनस
- प्रियंका-निक की शादी की ये फोटोज आपने नहीं देखी होंगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देसी गर्ल से ग्लोबल आइकॉन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की जब भी कोई फोटो सामने आती है, तो वह देखते ही देखते वायरल हो जाती है। उनकी तस्वीरों पर फैंस प्यार की बौछार करने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटते हैं।
निक जोनस(Nick Jonas) के साथ साल 2018 में शादी के बंधन में बंधी प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में हॉलीवुड सिंगर संग अपनी छठी एनिवर्सरी मनाई।
अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के समय की कई अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें एक्ट्रेस का अंदाज निराला है, तो वहीं भारत के 'दामाद' का टैग पा चुके निक जोनस भी इंडियन अटायर में काफी जंच रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा की शादी के दौरान की अनदेखी तस्वीरें वायरल
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। उनकी शादी में करीबी दोस्तों और परिवार के अलावा कुछ विदेशी मेहमान भी शामिल हुए थे।
शादी की छठी सालगिरह मनाने के कुछ महीने बाद ही दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन की कुछ अनदेखी फोटोज को प्रियंका चोपड़ा के एक फैन क्लब ने शेयर किया है।
पहली फोटो में ब्लू प्रिंटेड सिम्पल सूट में प्रियंका बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। वह एकटक निक को देख रही हैं, तो वहीं दूसरी फोटो में निक और प्रियंका खिल खिलाकर मुस्कुरा रहे हैं।

इसके अलावा एक अन्य फोटो में फैंस का पसंदीदा कपल ताल से ताल मिलाता हुआ दिखाई दे रहा है।

निक जोनस ने शादी में बजाया ढोल
इन खूबसूरत फोटोज के अलावा निक जोनस की एक और फोटो सामने आई है। इस फोटो में पिंक रंग का कुर्ता पहने हुए निक जोनस ने हाथों में ढोल पकड़ा हुआ है।

एक और अन्य फोटो में उनका परिवार नजर आ रहा है। प्रियंका-निक की फोटो पर फैंस काफी प्यार लुटा रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, " ये कितनी क्यूट और प्यारी लग रही हैं,इन दोनों ने हमसे ये फोटोज क्यों छुपाकर रखी"। दूसरे यूजर ने लिखा, "ये बहुत ही अच्छी फोटोज हैं, मैं पहली बार देख रहा हूं"। एक अन्य यूजर ने लिखा, "मुझे नहीं लगता मैंने ये पिक्चर पहले देखी थीं। निक कितना प्यारा लग रहा है"।