Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यॉट पर पति Nick Jonas की बाहों में रोमांटिक हुईं Priyanka Chopra, बेटी मालती के क्यूट वीडियो ने लूट ली महफिल

    Updated: Tue, 19 Mar 2024 09:25 AM (IST)

    Priyanka Chopra इन दिनों भारत में हैं। हाल ही में Nick Jonas ने भी अपनी लेडी लव प्रियंका को मुंबई में ज्वॉइन किया। इस बीच देसी गर्ल ने सोशल मीडिया पर ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा ने निक और मालती संग शेयर कीं तस्वीरें। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    प्रियंका चोपड़ा ने निक और मालती संग शेयर कीं तस्वीरें। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. पति के साथ रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा
    2. प्रियंका ने मालती के साथ यॉट पर की मस्ती
    3. दुबई वेकेशन की तस्वीरें हुईं वायरल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सिने जगत की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। इन दिनों अभिनेत्री भारत में हैं। वह बुलगारी के एक इवेंट के लिए इंडिया आई थीं। हाल ही में, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर दुबई वेकेशन की थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं।

    प्रियंका चोपड़ा पिछले हफ्ते अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) के साथ दुबई गई थीं। भले ही वह दुबई अपने काम से गई थीं, लेकिन एक्ट्रेस ने अपनी फैमिली के साथ वहां फुल एन्जॉय किया। एक्ट्रेस ने चाहने वालों को अपने वेकेशन की झलकियां दिखाई हैं।

    दुबई में प्रियंका ने फैमिली संग मनाई सुकून वाली छुट्टी

    'सिटाडेल' एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुबई से कई तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में देसी गर्ल अपने लविंग हसबैंड निक की बाहों में रोमांस फरमाती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस सुकून से पति की बाहों में आराम कर रही हैं। एक तस्वीर में प्रियंका अपनी लाडली को यॉट पर खिलाती हुई नजर आ रही हैं। नन्ही मालती भी इसका खूब लुत्फ उठा रही हैं।

    यह भी पढ़ें- हे भगवान! बीवी Priyanka Chopra को देसी लुक में देख Nick Jonas नहीं कर पाए दिल पर काबू, सरेआम कर दिया ऐसा कमेंट

    रेत में खेलती दिखीं मालती

    मालती का एक और वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें दो साल की लाडली समंदर किनारे रेत के साथ खेल रही हैं। जब प्रियंका उनसे बुलगरी बोलने के लिए कहती हैं तो लाडली कहती हैं, "बू या मम्मा"। एक में निक समंदर किनारे पोज दे रहे हैं तो वहीं प्रियंका सनबाथ लेते हुए आराम कर रही हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, "घर से दूर घर। पिछले वीकेंड इतने शानदार मेजबान बनने के लिए बुलगारी होटल्स को धन्यवाद। थ्रोबैक।" सोशल मीडिया पर प्रियंका की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं। लोग मालती की क्यूटनेस पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी लाडली मालती के साथ भारत में हैं। 25 मार्च को होली है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद इस साल अभिनेत्री मुंबई में होली सेलिब्रेट करें।

    यह भी पढ़ें- Don 3 की चर्चा के बीच फरहान अख्तर के घर पहुंचे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, फैंस बोले- 'क्या खिचड़ी पक रही है'