यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बेटी को सीने से लगाकर एयरपोर्ट पहुंचीं Priyanka Chopra, निक जोनस का ये जेस्चर देख लोग बोले 'बेस्ट हसबैंड'
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ मुंबई से रवाना हो गई हैं। कई दिन देश में बिताने ...और पढ़ें

HighLights
- मुंबई से रवाना हुईं प्रियंका चोपड़ा
- पति और बेटी के साथ एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट
- मनारा चोपड़ा का बर्थडे मनाकर लौटीं प्रियंका
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जब से अमेरिका में शिफ्ट हुई हैं, तब से फैंस उन्हें देश में न होना मिस करते हैं। सेलेब्स पार्टी और फेस्टिवल्स में प्रियंका की गैर-मौजूदगी उनके चाहने वालों को खूब खलती है। हाल ही में, अभिनेत्री ने सालों बाद भारत में होली सेलिब्रेट की, वो भी बेटी के जन्म के बाद पहली बार।
प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं। कुछ दिन पहले वह अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) के साथ ईशा अंबानी (Isha Ambani) की होली पार्टी का हिस्सा बनने के लिए मुंबई आई थीं। बाद में अभिनेत्री के पति और सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) ने भी अपनी पत्नी और बेटी को ज्वॉइन किया।
पति और बेटी के साथ अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन करने से लेकर फैमिली संग होली सेलिब्रेशन और मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) की बर्थडे पार्टी में चार-चांद लगाने तक, प्रियंका चोपड़ा ने खूब लाइमलाइट बटोरी। अब अभिनेत्री ने अमेरिका वापस चली गई हैं।
बेटी को गोद में लेकर स्पॉट हुईं प्रियंका
30 मार्च की रात को प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। अभिनेत्री अपनी दो साल की लाडली मालती को सीने से लगाए दिखीं। वहीं, हाथ में बेटी का टॉय और गले में बैग टांगे हैंडसम निक भी अपनी लेडी लव की केयर करते हुए दिखाई दिए।
खबरें और भी
प्रियंका चोपड़ा ने बेज कलर का को-ऑर्ड सेट पहना था और खुले बाल व चश्मे से अपना एयरपोर्ट लुक पूरा किया था। दूसरी ओर निक ग्रीन लोअर और ब्लैक टी-शर्ट में कूल लग रहे थे। मालती प्रिंटेड ड्रेस में नजर आईं। सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक का एयरपोर्ट से वीडियो सामने आया है। लोगों ने उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया है।
यह भी पढ़ें- Mannara Chopra ने दिखाई होली की अनदेखी झलक, पार्टी में प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती संग की खूब मस्ती
प्रियंका-निक की तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस
एक यूजर ने प्रियंका चोपड़ा के बेटी को पकड़ने के लिए तारीफ की है। यूजर ने लिखा, "कितनी अच्छी है प्रियंका हमेशा अपनी बेटी को गोद में लिए रहती है। करीना और मीरा कपूर तो आया (नैनी) लेकर घूमती हैं।" एक और यूजर ने प्रियंका को केयरिंग मां बताया है। यही नहीं, लोगों ने निक जोनस के जेस्चर पर भी प्यार लुटाया। किसी ने कहा, "वह कितने क्यूट हैं।" तो एक यूजर ने उन्हें बेस्ट हसबैंट का टैग दे दिया।