Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mannara Chopra ने दिखाई होली की अनदेखी झलक, पार्टी में प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती संग की खूब मस्ती

    Updated: Thu, 28 Mar 2024 06:11 PM (IST)

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने इस बार भारत में होली मनाई। 25 मार्च को दोनों ने एक ग्रैंड पार्टी रखी। जहां मनारा चोपड़ा भी होली सेलिब्रेट करने पहुंचीं। ...और पढ़ें

    मनारा चोपड़ा ने दिखाई होली की अनदेखी झलक, (X Image)
    मनारा चोपड़ा ने दिखाई होली की अनदेखी झलक, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 की पॉपुलर कंटेस्टेंट मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) ने होली पर जमकर मस्ती की। हाल ही में उनका ढोल पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। जहां उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी नजर आए थे। प्रियंका ने ही होली पार्टी से छोटी बहन का वीडियो शेयर किया था। वहीं, अब मनारा चोपड़ा के कुछ लेटेस्ट फोटो और वीडियो सामने आए हैं।

    मनारा चोपड़ा ने बहन प्रियंका चोपड़ा की होली पार्टी खूब धमाल मचाया। फैंस एक्ट्रेस की होली फोटोज की राह देख  रहे थे। होली के दो दिन बाद इस इंतजार को खत्म करते हुए मनारा ने अपनी होली पार्टी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

    यह भी पढ़ें- Munawar Faruqui की एक्स गर्लफ्रेंड Nazila Sitaishi ने होली पर मचाया धमाल, पार्टी में झूमती हुई आईं नजर

    दीदी और जीजू संग मनारा की होली

    मनारा चोपड़ा ने होली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा के साथ जमकर मस्ती की। इसके साथ ही भांजी मालती के संग भी रंगों का त्योहार सेलिब्रेट करते हुए नजर आईं। मनारा ने पहली फोटो बहन दीपाली हांडा, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के साथ शेयर की है। रंगों से सने हुए ये सभी फुल पार्टी मूड में दिख रहे हैं।

    यह भी पढे़ं- Mannara Chopra: होली पर मनारा ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पार्टी में जमाया रंग, ढोल पर किया जमकर डांस

    View this post on Instagram

    A post shared by Mannara Chopra (@memannara)

    मालती संग मनारा की मस्ती

    मनारा चोपड़ा ने एक वीडियो अपना डांस करते हुए भी पोस्ट किया। एक्ट्रेस के पोस्ट की सबसे प्यारी फोटो मालती के साथ वाली है। तस्वीर में मालती हाथों में रंग लिए प्रियंका चोपड़ा की गोद में बैठी हुई हैं और मनारा चोपड़ा को देख रही हैं। पार्टी में जाने से पहले मनारा ने घर में भगवान के साथ होली खेली। एक्ट्रेस ने अपना पूजा करते हुए वीडियो भी फैंस के लिए शेयर किया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Ramayana: 'रावण' की पत्नी 'मंदोदरी' बनेगी टीवी की ये बड़ी एक्ट्रेस, 'रामायण' में यश संग जमेगी जोड़ी ?

    मनारा के जूतों ने खींचा ध्यान

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पार्टी में मनारा चोपड़ा ने अपनी बहन दिपाली के साथ भी खूब एंजॉय किया। पार्टी में सबसे ज्यादा ध्यान दोनों के जूतों ने खींचा, क्योंकि मनारा और दीपाली ने ट्विनिंग करके जूते पहने थे। पोस्ट को शेयर करते हुए मनारा ने कैप्शन कहा, "मीमी दीदी, जीजू और एमएम शानदार होली पार्टी के लिए शुक्रिया। परिवार के साथ वक्त बिताकर हमेशा अच्छा लगता है। डांस अनगिनत सेशन, टेस्टी खाने और ढेर सारी खुशियों को चियर्स।"