Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mannara Chopra की बर्थडे पार्टी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने लगाए चार चांद, दीदी-जीजू ने दिया खास सरप्राइज

    Updated: Sat, 30 Mar 2024 12:31 AM (GMT+05:30)

    बिग बॉस फेम मनारा चोपड़ा के बर्थडे (Mannara Chopra Birthday) बैश में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ने स्वैग से एंट्री की। ...और पढ़ें

    मनारा की पार्टी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने लगाए चार चांद, (X Image)
    मनारा की पार्टी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने लगाए चार चांद, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 फेम मनारा चोपड़ा सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 29 मार्च को एक्ट्रेस ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। जहां उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा और जीजू निक जोनस ने पहुंचकर चार चांद लगाए। इनके अलावा पीसी की मां और मनारा चोपड़ा की मामी भी पार्टी में पहुंचीं। तीनों ने मिलकर मनारा को बेस्ट बर्थडे सरप्राइज दिया। 

    मनारा चोपड़ा ने शुक्रवार को अपने 33वें जन्मदिन पर ग्रैंड पार्टी रखी। जहां परिवार के साथ उनके कुछ खास दोस्त भी पहुंचे। इनमें सबसे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पार्टी की हाइलाइट बने।

    यह भी पढ़ें- मनारा चोपड़ा की पार्टी में Priyanka Chopra ने पति निक जोनस के लिए किया ऐसा डांस, मिनटों में वायरल हुआ वीडियो

    निक और प्रियंका ने लूटी महफिल

    मनारा चोपड़ा के बर्थडे बैश में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने स्वैग से एंट्री की। पार्टी में एक्ट्रेस व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आईं। वहीं , निक जोनस यलो पैंट और फ्लोरल प्रिंट वाले शर्ट में दिखाई दिए। बर्थडे गर्ल मनारा रेड कलर के गाउन में बला की खूबसूरत लगीं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    मनारा और प्रियंका की मस्ती

    मनारा चोपड़ा की बर्थडे पार्टी में पैपराजी भी पहुंचे। एक्ट्रेस ने की पार्टी से उन्होंने कई सारे वीडियो और फोटो लिए। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के अलावा पार्टी में मनारा की बहन मिताली हांडा भी पहुंचीं। चारों ने मीडिया के लिए कई सारे पोज भी किए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Voompla (@voompla)

    पैपराजी के साथ मनाया बर्थडे

    मनारा चोपड़ा ने परिवार के साथ- साथ पैपराजी के साथ भी अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने केक काटकर सभी मीडिया वालों के बीच खुद बांटा। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की बर्थडे पार्टी के वीडियो छाए हुए हैं। हालांकि, पार्टी की अभी इनसाइट फोटोज आना बाकी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- Mannara Chopra: होली पर मनारा ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पार्टी में जमाया रंग, ढोल पर किया जमकर डांस

    View this post on Instagram

    A post shared by Voompla (@voompla)

    होली पर मनारा का हुड़दंग

    मनारा चोपड़ा का हाल ही में होली वीडियो खूब वायरल हुआ था। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की होली पार्टी में एक्ट्रेस ने खूब मस्ती की थी। पार्टी से उनके डांस वीडियो ने फैंस के बीच खूब चर्चा बटोरी। प्रियंका चोपड़ा के अलावा मनारा भांजी मालती के साथ भी खूब एंजॉय करते हुए नजर आई थीं।