Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गजब है 'निक जीजू' की देसी प्लेलिस्ट... 26 साल पुराने माधुरी के गाने पर झूम रहे हैं प्रियंका के पति Nick Jonas

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 01:38 PM (IST)

    निक जोनस सोशल मीडिया पर अपने बॉलीवुड गानों के वीडियो के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने माधुरी दीक्षित के 26 साल पुराने गाने अपने कई वीडियोज को ...और पढ़ें

    माधुरी के गाने पर वाइब कर रहे हैं निक जोनस

    माधुरी के गाने पर वाइब कर रहे हैं निक जोनस

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भले ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हों, लेकिन पिगी चोप्स से ज्यादा लाइमलाइट लूटकर ले जाते हैं उनके पति निक जोनस। जी हां, निक जोनस का सोशल मीडिया गेम काफी अप रहता है।

    तभी तो जब भी किसी बॉलीवुड गाने पर निक कोई रील या वीडियो अपलोड करते हैं, लोग उस पर भर-भरकर प्यार लुटाते हैं। इसी बीच अब निक के इंडियन गानों की प्लेलिस्ट में एक और गाना शुमार हो गया है।

    बॉलीवुड गानों का निक पर चढ़ा खुमार

    यूं तो प्रियंका (Priyanka Chopra) के पति अक्सर सोशल मीडिया पर कोई ना कोई वीडियो रील अपलोड करते ही रहते हैं और जबसे निक की शादी प्रियंका से हुई है, तबसे निक जोनस (Nick Jonas) पूरी तरह से देसी हो चुके हैं। हाल ही में निक ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

    यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra का मंगलसूत्र पहने दिखे निक जोनस, दुनियाभर में हो रही चर्चा

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

     

    इस वीडियो में निक ने अपने कुछ पुराने वीडियोज को जोड़कर एक पूरा वीडियो बनाया है। वीडियो में निक थिरकते हुए दिख रहे हैं, तो वहीं इसमें प्रियंका चोपड़ा भी नजर आई हैं।

    खबरें और भी

    वीडियो के शुरूआत में लिखा हुआ आता है कि, वो करो जो आपका दिल कहता है। इसके आगे नजर लिखा नजर आता है कि मैं वो कर रहा हूं जो मेरा दिल कह रहा है। मतलब यह है कि निक का दिल उन्हें इंडियन गानों पर थिरकने के लिए कहता है और वो यह कर भी रहे हैं।

    nickpc

    माधुरी के गाने पर निक कर रहे हैं वाइब

    इस वीडियो को शेयर करते हुए निक ने जो वीडियो शेयर किया है वो वाकई में कमाल है। वीडियो में निक माधुरी (Madhuri Dixit) के गाने Kay Sera Sera पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने में ओरिजनली माधुरी दीक्षिता और प्रभुदेवा नजर आए थे। अब उसी पर निक जोनस खूब थिरक रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर निक के इस वीडियो पर लोग खूब मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि प्रियंका से ज्यादा देसी निक जोनस हैं, तो कोई कहने में लगा हुआ है कि निक जीजू की प्लेलिस्ट भी कमाल है।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

     

    आपको बता दें कि निक जोनस अक्सर बॉलीवुड गानों पर डांस करते हुए नजर आते हैं। पिछले दिनों ही निक ने रणवीर सिंह की 'धुरंधर' (Dhurandhar) के गाने 'शरारत' (Shararat Song) पर एक वीडियो अपलोड किया था और उस वीडियो ने इंटरनेट पर सभी का दिल जीता था।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

     

    कभी प्रियंका के गाने 'तेरी दुल्हन सजाऊंगी' (Teri Dulhan Sajaoongi) पर निक रील बनाते हैं... तो कभी निक बात बन जाए जैसे गानों पर भी मस्ती करते नजर आ ही जाते हैं। अब लीजिए सोशल मीडिया पर एक पर फिर से 'नेशनल जीजू' कहे जाने वाले निक छा गए हैं।

    यह भी पढ़ें- Oscars 2026 के रेड कारपेट पर छाईं Priyanka Chopra, पति निक जोनस के हाथ में बंधे 'कलावा' ने खींचा ध्यान