Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्रियंका चोपड़ा का हाथ मांगने के लिए निक जोनस को करनी पड़ी थी मशक्कत, मां मधु को दिया था स्पेशल ट्रीटमेंट

    Updated: Tue, 28 May 2024 06:41 PM (GMT+05:30)

    निक जोनस (Nick Jonas) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में शादी कर ली थी। हालांकि प्रियंका चोप ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा से शादी करने के लिए मां मधु चोपड़ा को निक ने दिया था स्पेशल ट्रीटमेंट / फोटो- Instagram
    प्रियंका चोपड़ा से शादी करने के लिए मां मधु चोपड़ा को निक ने दिया था स्पेशल ट्रीटमेंट / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. प्रियंका चोपड़ा का हाथ मांगते हुए छूटे थे निक जोनस के पसीने
    2. मम्मी मधु चोपड़ा को दिया था ये स्पेशल ट्रीटमेंट
    3. प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने किया खुलासा

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका चोपड़ा और उनकी एक्टिंग के हर तरफ चर्चे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में काफी समय तक निक जोनस को डेट करने के बाद शादी की थी।

    शादी के चार साल बाद उन्होंने जनवरी 2022 में सेरोगेसी के जरिए बेटी मालती का स्वागत किया। सिंगर और एक्टर निक जोनस के लिए प्रियंका चोपड़ा से शादी करना इतना आसान नहीं था।

    हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा का हाथ मांगने और उन्हें शादी के लिए राजी करने के लिए क्या कुछ किया था।

    प्रियंका की मां को मनाने के लिए निक ने अपनाई थी ट्रिक

    फिल्मीज्ञान से बातचीत में मधु चोपड़ा ने बताया, निक जब इंडिया आए थे तो वो उन्हें लंच पर ले गए थे। उस समय प्रियंका उनके साथ नहीं थी। उस दौरान निक ने मधु चोपड़ा से पूछा कि उन्हें प्रियंका के लिए कैसा लड़का चाहिए। इस पर मधु चोपड़ा ने वो सारी खूबियां बताईं जो वो अपने दामाद में देखना चाहती थीं।

    यह भी पढ़ें: विदेश में हुई Priyanka Chopra की बेइज्जती, टीवी होस्ट ने एक्ट्रेस का नाम बिगाड़ कर कह दी ये बात, भड़के फैंस

    इसके बाद निक ने मधु चोपड़ा का हाथ अपने हाथों में लिया और कहा कि मैं वो लड़का हूं। क्या मैं उनसे शादी कर सकता हूं। निक ने कहा कि मैं आपसे वादा करता हूं एक भी आपका बॉक्स अनटिक नहीं होगा। इस पर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु काफी ज्यादा खुश हो गई थीं।

    मां से मिलने के बाद ही निक ने किया प्रियंका को प्रपोज

    इस बातचीत की सबसे खास बात ये है कि मधु चोपड़ा से बात करने से पहले निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को शादी के लिए प्रपोज नहीं किया था। जब उनकी बात मधु चोपड़ा से हो गई और वो शादी के लिए राजी हो गईं तब निक ने प्रियंका चोपड़ा को प्रपोज किया।

    वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय करते हुए खुद को इंडस्ट्री में एक अच्छे मुकाम पर स्थापित कर लिया है। बेवॉच,वी कैन बी हीरोज और द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स उनकी कुछ पॉपुलर फिल्में हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra ने इवेंट में पहना 200 कैरेट हीरे का हार, बनने में लगे थे 100 से भी ज्यादा दिन