यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Priyanka Chopra ने इवेंट में पहना 200 कैरेट हीरे का हार, बनने में लगे थे 100 से भी ज्यादा दिन
पिछले कुछ सालों की तरह इस साल भी प्रियंका चोपड़ा बुलगारी इवेंट का हिस्सा बनीं। दो दिन के इस इवेंट में एक्ट्रेस पहले दिन ऑफ व्हाइट और ब्लैक कलर की ऑफ श ...और पढ़ें

HighLights
- बुलगारी इवेंट के दूसरे दिन प्रियंका चोपड़ा का दिखा ऑल ब्लैक लुक
- 140वीं एनिवर्सरी का हिस्सा बनीं थी प्रियंका चोपड़ा
- एक्ट्रेस ने पहना था 200 कैरेट का डायमंड वाला हार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इटली में हैं। जहां वह बुलगारी इवेंट (Bvlgari) के कलेक्शन Aeterna को शो का हिस्सा बनीं, जो हाल ही में इटली में हुआ था। ये इवेंट दो दिन तक चला। बीते दो दिनों से इस इवेंट के कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पहले दिन देसी गर्ल ने बॉब हेयर स्टाइल और ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आई थी।
तो वहीं दूसरे दिन गाला डिनर में पीसी ने ऑल ब्लैक गाउन में लोगों का दिल जीत लिया। अब इस इवेंट को लेकर एक अपडेट सामने आया है। दरअसल, इस मौके पर पीसी ने बेशकीमती हार पहना था, जिसकी फोटोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
यह भी पढ़ें- इटली में बुल्गारी इवेंट में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा, शॉर्ट हेयर स्टाइल में खूबसूरत दिखीं देसी गर्ल
प्रियंका चोपड़ा का बुलगारी हार
प्रियंका चोपड़ा बुलगारी (Bvlgari) की 140वीं एनिवर्सरी का हिस्सा बनीं। इस इवेंट के पहले दिन देसी गर्ल ने क्रीम और ब्लैक कलर का ऑफ-शोल्डर गाउन पहना था। इस आउटफिट के साथ उन्होंने सर्पेंटी एटर्ना नेकलेस पहन अपने लुक को पूरा किया। अब इस नेकलेस की कुछ जानकारी सामने आई है, जिसे जानकर आप भी हैरान हो सकते हैं।
देसी गर्ल ने पहना 200 कैरेट हीरे का हार
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने लुक को पूरा करने के लिए Serpenti Aeterna डायमंड नेकलेस पहना था। जो 200 कैरेट से बना था, जिसे 7 आकार में काटा गया और खूबसूरत चमचमाता नेकलेस तैयार बनाया गया। इस खूबसूरत से हार को बनाने में करीब 2800 घंटे लगे। ये जानकारी बुलगारी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर साझा की गई है।
खबरें और भी
View this post on Instagram
प्रियंका चोपड़ा वर्क फ्रंट
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द वह हॉलीवुड फिल्मों में नजर आने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने 'हेड्स ऑफ स्टेट' की शूटिंग खत्म की है। ये फिल्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। इसके अलावा फिल्म 'द ब्लफ' में नजर आएंगी।