Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इटली में बुल्गारी इवेंट में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा, शॉर्ट हेयर स्टाइल में खूबसूरत दिखीं देसी गर्ल

    Updated: Tue, 21 May 2024 09:45 AM (GMT+05:30)

    हर साल की तरह इस साल भी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) विदेश में होने वाले बुल्गारी इवेंट का हिस्सा बनीं। इस दौरान अभिनेत्री ने अपने शानदार आउटफिट ...और पढ़ें

    Priyanka Chopra At Bvlgari event (Photo Instagram)
    Priyanka Chopra At Bvlgari event (Photo Instagram)

    HighLights

    1. इटली में हुआ बुल्गारी का शानदार इवेंट
    2. बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बनीं इसका हिस्सा
    3. लियू यीफेई, शू क्यूई और लियू यिफेई भी आईं नजर

     

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड से हॉलीवुड में छाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इटली में हैं। जहां वह देर रात बुल्गारी इवेंट (Bvlgari Aeterna) में शामिल हुईं। इस इवेंट के कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस दौरान अभिनेत्री अपने शानदार आउटफिट और नए हेयर स्टाइल को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।

    प्रियंका चोपड़ा का लुक

    बुल्गारी इवेंट में देसी गर्ल पूरे विदेशी अवतार में नजर आईं। उन्होंने क्रीम और ब्लैक कलर का ऑफ-शोल्डर गाउन पहना था। इस आउटफिट के साथ उन्होंने सर्पेंटी एटर्ना नेकलेस के साथ अपने लुक को पूरा किया।

    यह भी पढे़ं- Priyanka Chopra की मां को दामाद Nick Jonas ने बताया 'दुनिया की सबसे अच्छी सास', बीवी के लिए लिखा खूबसूरत नोट

    View this post on Instagram

    A post shared by Patty Cardona (@jerryxmimi)

    प्रियंका का नया हेयर स्टाइल 

    ड्रेस के साथ-साथ पीसी का नया हेयर स्टाइल भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। शॉर्ट हेयर देसी गर्ल पर काफी जंच रहे हैं। इससे पहले प्रियंका इतने छोटे बालों में कभी नजर नहीं आई हैं। यूजर एक्ट्रेस के नए हेयर स्टाइल पर कमेंट करते हुए उनके नए लुक की तारीफ कर रहे हैं।

    ऐनी हैथवे और लियू यीफेई संग दिए पोज 

    इस कार्यक्रम में अभिनेत्री ने ऐनी हैथवे, लियू यीफेई और शू क्यूई के साथ भी पोज दिए। थाई-हाई स्लिट सफेद आउटफिट में  ऐनी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। शू क्यूई ने ब्लू एंड रेड कलर की ड्रेस में नजर आईं। जबकि लियू यिफेई ग्रीन और सुनहरे रंग की ड्रेस में नजर आईं। तस्वीरें 

    प्रियंका चोपड़ा वर्क फ्रंट

    प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी हॉलीवुड की आने वाली फिल्मों की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। बीते दिनों उनकी फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' की शूटिंग खत्म हुई थी। ये फिल्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। इसमें पीसी के साथ इदरीस एल्बा और जॉन सीना नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म 'द ब्लफ' में भी दिखाई देंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सालों पहले ऐसी दिखती थीं कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा, पुरानी यादों में खोईं देसी गर्ल