Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra की मां को दामाद Nick Jonas ने बताया 'दुनिया की सबसे अच्छी सास', बीवी के लिए लिखा खूबसूरत नोट

    Updated: Mon, 13 May 2024 01:49 PM (IST)

    Priyanka Chopra और उनके पति व अमेरिकन सिंगर Nick Jonas ने मदर्स डे के मौके पर सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत पोस्ट लिखा है। प्रियंका ने मां बनने की खुशी जा ...और पढ़ें

    मदर्स डे पर निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के लिए किया पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    मदर्स डे पर निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के लिए किया पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. प्रियंका चोपड़ा ने विश किया मदर्स डे
    2. निक जोनस ने की सासू मां की तारीफ
    3. प्रियंका के लिए भी निक ने लिखा नोट

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 12 मई को मदर्स डे (Mother's Day) सेलिब्रेट किया गया। इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ने सोशल मीडिया पर मदर्स डे के लिए खास पोस्ट किया। अमेरिकन सिंगर ने अपनी पत्नी की तारीफ में एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है। 

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 दिसंबर 2018 को शादी की थी। कपल ने शादी के चार साल बाद एक बेटी का सरोगेसी के जरिए स्वागत किया था। उनकी बेटी का नाम मालती मैरी है। जिस तरह प्रियंका का अपनी सास के साथ अच्छा बॉन्ड है, उसी तरह उनकी मां भी अपने दामाद के साथ एक प्यारा बॉन्ड शेयर करती हैं।

    प्रियंका ने विश किया मदर्स डे 

    मदर्स डे के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने एक खूबसूरत पोस्ट किया है। पहली तस्वीर में प्रियंका अपने पति, बेटी और मां के साथ फोटो खिंचवा रही हैं। दूसरी फोटो में वह अपनी मां और बेटी के साथ नजर आ रही हैं। आखिरी फोटो में उन्हें अपनी सासू मां के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जा सकता है। इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने प्यारा नोट लिखा है।

    Priyanka Chopra

    प्रियंका ने परिवार को बताया गांव

    प्रियंका ने कैप्शन में कहा, "उन सभी को मदर्स डे की शुभकामनाएं जो इतने भाग्यशाली हैं कि उन्हें मां या मां के समान लोगों का प्यार, देखभाल और सुरक्षा मिली है। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि न सिर्फ मेरी मां या दादी बल्कि मेरी आंटियों ने भी मेरी परवरिश में एक गहरा प्रभाव डाला है। यह किसी गांव से कम नहीं है।"

    खबरें और भी

    priyanka family

    प्रियंका ने पति को कहा धन्यवाद

    प्रियंका ने आगे कहा, "एक नई मां के रूप में मैं यह कर रही हूं कि मालती मैरी के परवरिश में मेरा वर्जन कैसा होगा। उसके साथ बिताए हर दिन की मेरी यादें खूबसूरत हैं। इस यात्रा में मेरी मां और सास बिल्कुल जादुई रही हैं। मैं उनके बिना जो कुछ भी करने में संतुलन नहीं बना पाती।" प्रियंका ने कहा, "मुझे मां बनाने के लिए धन्यवाद निक जोनस। तुम्हारे साथ पैरेंटिंग करना एक ड्रीम था, जो पूरा हो गया।"

    Priyanka Nick

    यह भी पढ़ें- Nick Jonas की तारीफ में Priyanka Chopra ने किया दिल छू लेने वाला पोस्ट, 'पावर बैलड' से दिखाया पति का पहला लुक

    निक ने बीवी के नाम लिखा नोट

    निक जोनस ने भी प्रियंका, मां और सास को मदर्स डे की शुभकामाएं दी हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "सभी मांओं और मदर फिगर को हैप्पी मर्दर्स डे। मैं खुश नसीब हूं कि बहुत अद्भुत मां ने मेरी परवरिश की है और अब मैंने सबसे अमेजिंग मां के साथ शादी की है। तुम हमारी बेटी के लिए बहुत सोचने वाली और प्यार करने वाली हो। प्रियंका चोपड़ा, तुम हर तरह से एक प्रेरणा हो। दुनिया की सबसे सासू मां को चीयर। बहुत धन्य हूं। मालती मैरी और मैं आप तीनों को बहुत प्यार करता हूं।"