Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mother's Day पर प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया मालती का क्यूट वीडियो, निक के साथ रोमांटिक टाइम की भी दिखाई झलक

    Updated: Sun, 12 May 2024 11:36 AM (GMT+05:30)

    ग्लोबल लेवल पर फेमस Priyanka Chopra अच्छी फैन फॉलोइंग एन्जॉय करती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं। प्रियंका मालती और ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा, मालती और निक जोनस. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    प्रियंका चोपड़ा, मालती और निक जोनस. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. प्रियंका ने मदर्स डे पर दिखाया मालती का क्यूट वीडियो
    2. निक के साथ एक्ट्रेस ने शेयर की रोमांटिक फोटो
    3. 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आएंगी एक्ट्रेस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को भी बखूबी एन्जॉय करती हैं। इंडिया छोड़ चुकीं प्रियंका सोशल मीडिया पर यहां के फैंस से कनेक्टेड रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक क्यूट वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह मालती के साथ एक्सरसाइज करती नजर आ रही थीं। अब प्रियंका ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें मालती की प्यारी सी स्माइल लोगों का दिल जीत रही है।

    प्रियंका ने शेयर की निक और मालती की फोटो 

    प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड बनकर अपने ग्लैमरस करियर की शुरुआत की थी। वह बॉलीवुड में लंबे समय से काम नहीं कर रही हैं, लेकिन फैंस को उनकी कमी वह महसूस नहीं होने देतीं। 'पीसी' के नाम से फेमस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फैमिली से जुड़ा प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है। एक में वह मालती के साथ खेलती नजर आ रही हैं, तो दूसरे पोस्ट में उन्हें निक के साथ स्वीट रोमांटिक टाइम स्पेंड करते देखा जा सकता है।

    निक के साथ प्रियंका ने बिताई ऐसी रात

    प्रियंका ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह निक के साथ लेटे हुए नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा 'नाइट्स लाइक दिस।' इस फोटो में निक और प्रियंका ने रेड हूडी पहनी है, जिसे देख लग रहा है कि ये तस्वीर विंटर्स में खींची गई है। 

    वहीं, इसके पहले एक्ट्रेस ने मालती का खेलते हुए वीडियो शेयर किया। प्रियंका की लाडली बेटी को फुल ऑन मस्ती के मूड में देखा जा सकता है। 

    प्रियंका चोपड़ा वर्क फ्रंट

    प्रियंका चोपड़ा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने हाल ही में 'हेड्स ऑफ स्टेट' की शूटिंग खत्म की है। ये फिल्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। कब रिलीज होगी, ये डेट सामने नहीं आई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'मुझे याद है कि आप...', Heeramandi पर बोलीं Priyanka Chopra, बताया- सीरीज के लिए कितने बेताब थे भंसाली