यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
2 साल की मालती के साथ Priyanka Chopra ने की स्क्वॉट एक्सरसाइज, वीडियो देख यूजर्स ने बांधे तारीफों के पुल
प्रियंका चोपड़ा पूरी दुनिया में जाना माना नाम बन चुकी हैं। इंटरनेशनल लेवल पर भी एक्ट्रेस का स्टारडम बढ़चढ़ बोलता है। सिटाडेल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपन ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड और हॉलीवुड में जलवा दिखा चुकीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपकमिंग फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' को लेकर लाइमलाइट में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में फिल्म की शूटिंग पूरी की है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर 'हेड्स ऑफ स्टेट' के शूट से कुछ अनदेखे मोमेंट्स को शेयर किया। इन सबके बीच फैंस की नजर वीडियो के उस पार्ट पर पड़ी, जिसमें प्रियंका, मालती के साथ एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं।
प्रियंका-मालती की मस्ती ने खींचा ध्यान
प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर 'हेड्स ऑफ स्टेट' की शूटिंग पूरी करने की जानकारी शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने शूट से कुछ अनदेखे मोमेंट्स भी शेयर किए। इनमें कभी वह सिंगल पोज देती नजर आ रही हैं, तो कभी टीम के साथ मस्ती करते हुए देखी जा सकती हैं। इन सबके बीच एक्ट्रेस की पॉपुलर बेटी मालती मैरी जोनस की क्यूटनेस और प्रियंका के साथ उनके प्ले टाइम ने लोगों का ध्यान खींचा।
प्रियंका ने पूरी की 'हेड्स ऑफ स्टेट' की शूटिंग
प्रियंका ने शेयर किया उन्होंने 'हेड्स ऑफ स्टेट' की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने करीब एक साल इस प्रोजेक्ट को दिए। प्रोफेशनल, हार्ड वर्किंग और फन लविंग लोगों के साथ उन्होंने काम किया। वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि फिल्म को कब और कहां देखा जा सकता है।
View this post on Instagram
प्रियंका ने लिखा कि कुछ लेजेंड्स के साथ काम कर उन्हें अच्छा लगा। 'हेड्स ऑफ स्टेट' को अमेजन प्राइम पर देखा जा सकता है। शो कब रिलीज होगा, इसका मजाकिया जवाब देते हुए कहा 'मेरे पे ग्रेड के ऊपर' रिलीज होगा शो।