Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फोटोग्राफर बनीं Priyanka Chopra की लाडली मालती, मम्मी-पापा के साथ निकलीं घूमने, निक जोनस ने दिखाई झलक

    Updated: Tue, 02 Apr 2024 04:11 PM (GMT+05:30)

    Priyanka Chopra की दो साल की बेटी मालती मैरी ग्लैमर वर्ल्ड की सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं। मालती की एक झलक पाने के लिए उनके चाहने वाले बेताब ...और पढ़ें

    फैमिली वेकेशन पर गए प्रियंका-निक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    फैमिली वेकेशन पर गए प्रियंका-निक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. फैमिली के साथ घूमने निकलीं मालती
    2. मम्मी-पापा के साथ फोटोग्राफर बनीं मालती
    3. निक जोनस ने शेयर की फैमिली फोटो

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'फैशन' एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति व अमेरिकन सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) ग्लैमर वर्ल्ड के सबसे पसंदीदा कपल्स में गिने जाते हैं। कपल की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए उनके चाहने वाले बेताब रहते हैं।

    प्रियंका और निक भी बिजी रहने के बावजूद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी लाइफ से जुड़ी खूबसूरत यादों को चाहने वालों के साथ शेयर करते रहते हैं। मॉम-डैड की तरह लाडली मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) भी लाइमलाइट में रहती हैं। हाल ही में, एक बार फिर जोनस फैमिली की फोटो ने इंटरनेट पर फैंस का ध्यान खींच लिया। 

    मार्च की यादों को निक ने किया शेयर

    निक जोनस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मार्च की खूबसूरत यादें शेयर की हैं। लेडी लव प्रियंका के साथ यॉट पर समय बिताने से लेकर समुद्री तट का लुत्फ उठाने, कॉन्सर्ट से पहले प्रैक्टिस करने, भाई के साथ घूमने, एनिमल के साथ पोज देने, गोल्फ खेलने और लाइव कॉन्सर्ट करने तक की यादें शेयर की हैं। हालांकि, एक तस्वीर ने फैंस का दिल चुरा लिया और वह थी प्रियंका, निक, मालती और उनकी मां की फैमिली फोटो।

    View this post on Instagram

    A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

    यह भी पढ़ें- बेटी को सीने से लगाकर एयरपोर्ट पहुंचीं Priyanka Chopra, निक जोनस का ये जेस्चर देख लोग बोले 'बेस्ट हसबैंड'

    फोटोग्राफर बनीं नन्ही मालती

    निक जोनस ने मार्च की फोटो सीरीज में एक फैमिली फोटो शेयर की है। यह तस्वीर उनके वेकेशन की लग रही है। फोटो में निक अपनी मां, पत्नी और बेटी के साथ पोज दे रहे हैं। ब्लैक पैंट और बेज टीशर्ट में हैंडसम निक के बगल में ग्रे आउटफिट में प्रियंका गजब ढहा रही हैं। निक की मां भी कम स्टाइलिश नहीं लग रही हैं। वहीं, स्टॉलर में बैठीं मालती पिंक आउटफिट में क्यूट लग रही हैं। उनके हाथ में क्यूट सा कैमरा है। 

    खबरें और भी

    Priyanka Nick Photo

    प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें स्ट्रॉलर में बैठी मालती पापा निक के साथ घूमते हुए दिखाई दे रही हैं। तीनों रोड पर वॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। 

    Priyanka Nick With Malti

    यह भी पढ़ें- Mannara Chopra ने दिखाई होली की अनदेखी झलक, पार्टी में प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती संग की खूब मस्ती