Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आपत्तिजनक सीन्स की वजह से Priyanka Chopra ने छोड़ी थीं कई मूवीज, करियर की शुरुआत में लिया था रिस्क?

    Updated: Fri, 17 May 2024 03:28 PM (IST)

    Priyanka Chopra सिनेमा जगत की आइकॉन स्टार मानी जाती हैं। हिंदी सिनेमा से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका ने अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है। लेकिन क्या आपको प ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी थीं कहीं मूवीज (Photo Credit-Priyanka Chopra, Instagram)
    प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी थीं कहीं मूवीज (Photo Credit-Priyanka Chopra, Instagram)

    HighLights

    1. करियर की शुरुआत में प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी थीं कई मूवीज
    2. आपत्तिजनक सीन्स को लेकर सहज नहीं थीं
    3. मधु चोपड़ा ने किया था खुलासा

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा से लेकर हॉलीवुड तक अपनी शानदार अदाकारी की छाप छोड़ने वालीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) किसी अलग परिचय की मोहताज नहीं हैं। सनी देओल स्टारर फिल्म द हीरो से इंडस्ट्री में कदम रखने वालीं अभिनेत्री ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। 

    लेकिन करियर की शुरुआत में कुछ मूवीज ऐसी भी रहीं, जिनको कुछ आपत्तिजनक सीन्स की वजह उन्होंने  फिल्मों को छोड़ दिया था। इसको लेकर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने खुलासा किया था। 

    करियर की शुरुआत में प्रियंका ने लिया था रिस्क

    प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की टॉप अदाकाराओं में शुमार हैं। साल 2000 में मिस वर्ल्ड पेजेंट का खिताब जीतने के बाद प्रियंका ने हिंदी सिनेमा की तरफ रुख किया था। अक्षय कुमार और लारा दत्ता की फिल्म अंदाज से उन्होंने हिट फिल्म का स्वाद चखा और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

    ये भी पढ़ें- 160 करोड़ की हवेली में लौटीं Priyanka Chopra, आलीशान महल से दिखाया इतना खूबसूरत नजारा, नहीं हटेंगी नजरें!

    बीते साल प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने जोश टॉक आशा को दिए इंटरव्यू में अभिनेत्री को लेकर कई खुलासे किए थे। उन्होंने बताया था- प्रियंका पर एक्ट्रेस बनने का कोई प्रेशर नहीं था। हमारी तरफ से उसके लिए पूरी छूठ थी कि वह फिल्म लाइन में जाए या फिर नहीं। 

    करियर की शुरुआत में उसने कई फिल्में इस वजह से छोड़ दी कि उनमें जो सीन्स थे वो काफी अपात्तिजनक थे। हमने हमेशा उसे ये सीखाया कि आपको इस इंडस्ट्री में अपनी छवि एक दम स्पष्ट रखनी है। ज्यादा फिल्में करने को लेकर आपको कुछ भी ऐसा वैसा नहीं चुनना है। इसी राय को उसने हमेशा फॉलो किया है। 

    खबरें और भी

    इस मूवी में दिखने वाली हैं प्रियंका

    जहां एक तरफ फैंस बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा की वापसी की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस हॉलीवुड में अगली फिल्म की तैयारियों में लगी हुई हैं। हाल ही में वह अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म हेड ऑफ स्टेट की शूटिंग कर के वापसी लौटी हैं। 

    ये भी पढ़ें- Cannes 2024 के लिए Priyanka Chopra ने कॉपी किया ऐश्वर्या राय का लुक? वायरल तस्वीर को देख चकराया यूजर्स का दिमाग