Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मनारा नहीं हैं 'चोपड़ा', Priyanka Chopra ने किया हैरान करने वाला खुलासा, फैमिली को लेकर बताई ये बात

    Updated: Tue, 14 May 2024 07:22 PM (IST)

    Priyanka Chopra के बाद परिणीति चोपड़ा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाई है। इन दोनों के बाद मनारा चोपड़ा ग्लैमर वर्ल्ड में वही मुकाम हासिल करने क ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा और मनारा चोपड़ा. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    प्रियंका चोपड़ा और मनारा चोपड़ा. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बिग बॉस 16' से घर-घर में फेमस हुईं मनारा चोपड़ा आज पॉपुलर नाम बन चुकी हैं। उन्होंने खुद को प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की कजिन बताया था। तब से मनारा, प्रियंका की कजिन होने के लिए भी फेमस हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर प्रियंका का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह खुल्लमखुल्ला कह रही हैं कि मनारा 'चोपड़ा' नहीं हैं। 

    मनारा को लेकर बोलीं प्रियंका

    बिग बॉस 16 में कई बार मनारा चोपड़ा की फैमिली को लेकर बातें हो चुकी हैं। उन्होंने कई मौकों पर ये तक कहा कि वह परिवार के बारे में शो में बात नहीं करना चाहतीं। मनारा जब फिनाले में थीं, तब प्रियंका ने उनके लिए गुड विशेज तक शेयर की थीं। मनारा के फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्चिंग के दौरान प्रियंका उनके साथ भी थीं। इन सबके बावजूद अब प्रियंका का मनारा को लेकर दिया गया स्टेटमेंट वायरल हो रहा है।

    चोपड़ा खानदान से नहीं हैं मनारा!

    एक पुराने इंटरव्यू में प्रियंका ने पहले तो मनारा को दूसरी चोपड़ा कह कर इंट्रोड्यूस कराया। बाद में खुद को करेक्ट करते हुए कहा कि मनारा असल में चोपड़ा नहीं हैं, बल्कि उनके परिवार की नई सदस्य हैं। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Celeb Vibe Zone (@celebvibezone)

    कौन हैं मनारा चोपड़ा?

    इस वीडियो ने फैंस को कन्फ्यूजन में डाल दिया है। आपको बता दें कि मनारा का असली नाम बार्बी हांडा है। वह प्रियंका की कजिन ही हैं, लेकिन असल में चोपड़ा टाइटल शेयर नहीं करती हैं। बिग बॉस 16 में उन्हें मनारा चोपड़ा कहकर इंट्रोड्यूस किया गया था, जिससे लोगों को समझने में आसानी हो कि ये प्रियंका की फैमिली से ही हैं। मनारा, प्रियंका की फैमिली से ही हैं, लेकिन चोपड़ा नहीं हैं।

    खबरें और भी

    बता दें कि मनारा ने कुछ फिल्में करने के साथ ही गाने भी गाए हैं। वह एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सिंगर भी हैं। 

    यह भी पढ़ें: Kareena' का नाम हटवाकर सैफ अली खान ने बनवाया नया टैटू, यूजर्स बोले- 'लगता है, वक्त आ गया है...'