Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    160 करोड़ की हवेली में लौटीं Priyanka Chopra, आलीशान महल से दिखाया इतना खूबसूरत नजारा, नहीं हटेंगी नजरें!

    Updated: Thu, 16 May 2024 09:11 PM (IST)

    फरवरी के महीने में Priyanka Chopra और उनके पति Nick Jonas को मजबूरी में अपना लॉस एंजिल्स वाला छोड़ना पड़ा था। अब प्रियंका अपने पति के साथ अपने आलीशान ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा ने एलए हाउस में की वापसी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    प्रियंका चोपड़ा ने एलए हाउस में की वापसी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. प्रियंका चोपड़ा का अमेरिका में है आलीशान बंगला
    2. पति और बेटी के साथ 1600 करोड़ के बंगले में रहती हैं प्रियंका
    3. प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई आलीशान बंगले की झलक

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद अमेरिकन सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) के साथ शादी रचा ली और लॉस एंजिल्स में रहने लगीं। प्रियंका और निक का लॉस एंजिल्स में एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत 160 करोड़ है। 

    फरवरी में एक रिपोर्ट सामने आई थी कि प्रियंका चोपड़ा को अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी (Malti Marie) के साथ अपना आलीशान बंगला छोड़ना पड़ा था। हालांकि, करीब तीन महीने बाद आखिरकार प्रियंका अपने घर वापस आ गई हैं। इसका सबूत खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दिया है।

    प्रियंका चोपड़ा लौटीं घर 

    प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी पर्सनल व प्रोफेनल लाइफ की झलकियां दिखाती रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीरों के जरिए बताया है कि वह अपने घर वापस आ गई हैं। एक फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हाय।" मिरर सेल्फी में प्रियंका काउच पर लेटकर पोज दे रही हैं। 

    Priyanka Chopra LA House

    यह भी पढ़ें- Cannes 2024 के लिए Priyanka Chopra ने कॉपी किया ऐश्वर्या राय का लुक? वायरल तस्वीर को देख चकराया यूजर्स का दिमाग

    प्रियंका चोपड़ा ने एक और इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने आलीशान बंगले से एक खूबसूरत नजारे की झलक दिखाई दी है। टैरेस से शेयर की गई फोटो में बंगले से रात का एक खूबसूरत नजारा दिख रहा है। तस्वीर के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, "घर में होना मेरी आत्मा को सुकून दे रहा है।" 

    खबरें और भी

    Priyanka Chopra LA House

    क्यों प्रियंका चोपड़ा ने खाली किया था घर?

    पेज सिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका और निक के लॉस एंजिल्स वाले 20 मिलियन डॉलर (160 करोड़) के बंगले में काफी समय से पानी की सप्लाई की दिक्कत हो रही थी। घर में फफूंदी और सीलन की भी प्रॉब्लम आ रही थी। इससे तंग आकर 2023 में कपल ने सेलर के खिलाफ मुकदमा भी दायर किया था और घर की मरम्मत में लगे खर्च को मुआवजे के तौर पर वापस करने की मांग की गई थी। 

    यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra की मां को दामाद Nick Jonas ने बताया 'दुनिया की सबसे अच्छी सास', बीवी के लिए लिखा खूबसूरत नोट