यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
खतरे में प्रियंका के पति Nick Jonas की जान? लाइव शो के दौरान किए गए टारगेट, डेंजर देख तुरंत स्टेज से भागे सिंगर
पॉप स्टार निक जोनस (Nick Jonas) के गाने दुनियाभर में मशहूर हैं। कुछ महीने पहले निक जब कॉन्सर्ट के लिए मुंबई आए थे तब लोगों में उनके लिए दीवानगी देखने ...और पढ़ें

HighLights
- म्यूजिकल वर्ल्ड टूर पर हैं निक जोनस
- कॉन्सर्ट के बीच स्टेज से भागे निक जोनस
- भाइयों केविन और जो के साथ था कॉन्सर्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनस (Nick Jonas) की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस से शादी के बाद उनकी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग में और इजाफा होते देखने को मिला है। पूरी दुनिया में उनके गाने मशहूर हैं।
इन दिनों निक जोनस म्यूजिकल वर्ल्ड टूर कॉन्सर्ट पर हैं। वह अपने भाई केविन और जो जोनस के साथ अलग-अलग शहरों में जाकर टूर के दौरान अपने गाने गाकर लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं। कुछ दिन पहले पेरिस में उनका कॉन्सर्ट हुआ था, जिसके बाद अब प्राग (Prague) में उनके कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया था। मगर यहां बीच परफॉर्मेंस में ही वह स्टेज से भाग खड़े हुए।
निक जोनस पर साधा निशाना
सोशल मीडिया पर निक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस ने उनके लिए चिंता जाहिर की है। दरअसल, निक जोनस प्राग में केविन और जो के साथ लाइव शो में परफॉर्म कर रहे थे। तभी उस दौरान किसी ने उन पर लेजर से निशाना साधा। यह देखते ही निक पैनिक होकर स्टेज से भागने लगे।
घबराहट में स्टेज से भागे निक
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ से किसी ने निक पर लेजर लाइट शो की है। कभी उनके सिर को, तो कभी उनके चेहरे को निशाना बनाया जा रहा है। यह सब देखते ही निक घबरा गए। वह शो को बीच में छोड़कर तेजी से स्टेज से भागने लगे। इस दौरान उन्होंने हाथ से शो रोकने का इशारा भी किया। जबकि, उनके साथ परफॉर्मेंस के लिए आए जो और केविन स्टेज पर ही खड़े रहे। उधर, बाद में सिक्योरिटी टीम ने उस व्यक्ति को बाहर किया, जिसने निक पर लेजर लाइट शो की थी।
खबरें और भी
View this post on Instagram
फैंस को हुई चिंता
निक जोनस ने तुरंत एक्शन लेते हुए खुद को सेफ कर लिया। लेकिन फैंस ने सिंगर के लिए चिंता जाहिर की है। एक ने कमेंट किया, 'निक पर लेजर क्यों दिखाना है। जो मुझे समझ आया है, वह यह कि इस कारण शो को कुछ मिनटों के लिए रोक दिया गया, इसलिए उन्होंने टाइम आउट का सिग्नल दिया था। क्या लोगों में जरा भी तमीज नहीं है?'

एक अन्य ने लिखा, 'डेंजर को बताने का इनका अपना एक साइन है।'
यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra ने Citadel 2 से शेयर की ग्लैमरस फोटो, सेट पर मॉम से मिलने आई मालती ने गाना गाया तो फैंस ने की तारीफ