विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Metoo: मिस इंडिया रह चुकीं इस एक्ट्रेस ने नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी पर लगाया यह गंभीर आरोप

By Shikha SharmaEdited By:
Published: Sat, 10 Nov 2018 02:33 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 11:53 AM (IST)

जब मैंने दरवाजा खोला तो उन्होंने मुझे कस कर पकड़ लिया था। फिर जब मैंने उन्हें धक्का देने की कोशिश ...और पढ़ें

Metoo: मिस इंडिया रह चुकीं इस एक्ट्रेस ने नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी पर लगाया यह गंभीर आरोप
Metoo: मिस इंडिया रह चुकीं इस एक्ट्रेस ने नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी पर लगाया यह गंभीर आरोप

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी की पूर्व प्रेमिका निहारिका ने नवाज़ को लेकर कुछ खुलासे किये हैं। निहारिका ने एक जर्नलिस्ट के माध्यम से ट्वीट साझा किया है। इस ट्वीट में एक एक्ट्रेस के तौर पर सेटल करने में सामने आने वाली चुनौतियों का जिक्र किया है।

उन्होंने बताया है कि जब निहारिका और नवाज़ की पहली मुलाकत फ़िल्म 'मिस लवली' के सेट पर हुई थी, तो एक सुबह जब वह घर पर थीं, तो नवाज़ रातभर शूटिंग के बाद फ्री होकर उनके घर आये थे। उन्होंने निहारिका को मेसेज किया था कि वह उनके घर के नज़दीक हैं। इस पर निहारिका ने उन्हें ब्रेकफास्ट के लिए बुला लिया था। निहारिका ने आगे कहा है कि जब मैंने दरवाजा खोला तो उन्होंने मुझे कस कर पकड़ लिया था। फिर जब मैंने उन्हें धक्का देने की कोशिश की तो काफी धक्का-मुक्की के बाद मैं उनकी पकड़ से छूटी। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि इस रिश्ते का क्या करना है।

यह भी पढ़ें: Box Office पर पहले दिन Thugs Of Hindostan की तूफ़ानी कमाई, बनाए इतने रिकॉर्ड

साल 2005 में मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में ताज हासिल करने वाली निहारिका ने आगे कहा है कि उनकी चाहत थी कि जिस तरह परेश रावल और मनोज बाजपयी की पत्नी मिस इंडिया या एक्ट्रेस रही हैं। नवाज़ भी चाहते हैं कि उनकी पत्नी मिस इंडिया हो। निहारिका आगे कहती हैं कि मैंने नवाज़ को उनकी इनसेक्योरिटीज़ से उबरने में मदद की, लेकिन वह अपने ख्यालों से उबर नहीं पाये। निहारिका ने आगे लिखा है कि उन्होंने अपनी बहन से भी नवाज़ की मुलाकात करा दी थी। लेकिन नवाज़ को सिर्फ मेरे साथ अकेले में ही वक्त गुजारना पसंद था। नवाज़ को अपने लुक्स और अंग्रेजी न बोल पाने की वजह से भी काफी इनसेक्योरिटी होती थी।

यह भी पढ़ें: ख़ान परिवार के रंग में रंगी अरबाज़ की ख़ास दोस्त, ऐसे मनाई दिवाली

निहारिका कहती हैं कि कुछ महीनों में उन्हें ये बात समझ आ गयी कि नवाज़ झूठ बोल रहे हैं। वह एक साथ कई महिलाओं के साथ संबंध में हैं। एक महिला ने तो उन्हें कॉल करके काफी खरी खोटी भी सुनायी थी। बाद में उन्हें पता चला कि उन्हें एक महिला ने दहेज की डिमांड की वजह से दूर कर दिया था। निहारिका ने सिर्फ नवाज़ के बारे में नहीं, बल्कि टी सीरिज के प्रमुख भूषण कुमार के बारे में भी खुलासा किया है कि उन्होंने किस तरह एक फ़िल्म कास्ट करने के लिए निहारिका को मेसेज भेजे थे और उनसे मेल जोल बढ़ाना चाहते थे। लेकिन निहारिका के स्पष्ट जवाब के बाद उन्होंने दोबारा यह सब करने की कोशिश नहीं की थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।