Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anant Ambani Wedding: घोड़ी चढ़ने के लिए तैयार मुकेश अंबानी के बेटे, अनंत-राधिका मर्चेंट का वेडिंग कार्ड वायरल

    Updated: Sat, 13 Jan 2024 02:06 PM (IST)

    Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी जल्द ही अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा र ...और पढ़ें

    राधिका मर्चेंट के साथ शादी करने जा रहे अनंत अंबानी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    राधिका मर्चेंट के साथ शादी करने जा रहे अनंत अंबानी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. मुकेश अंबानी के छोटे बेटे की होने जा रही शादी
    2. मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ सात फेरे लेंगे अनंत अंबानी
    3. मुकेश अंबानी के होमटाउन में होगी अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Radhika Merchant-Anant Ambani Wedding: अंबानी परिवार में फिर से शहनाई गूंजने वाली है। मुकेश अंबानी के बड़े बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) जल्द ही घोड़ी चढ़ने वाले हैं। वह अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के साथ सात फेरे लेने जा रहे हैं। अनंत और राधिका की शादी का कार्ड सामने आ गया है। 

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने पिछले साल सगाई की थी। दोनों कई सालों से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। अब आखिरकार दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अंबानी परिवार में शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। मुकेश अंबानी के होमटाउन जामनगर में प्री-वेडिंग फंक्शन होंगे। अनंत और राधिका की शादी का कार्ड सामने आया है। 

    यह भी पढ़ें- मुकेश अंबानी के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में फैमिली संग पहुंचे शाह रुख खान, दीपिका-रणवीर ने भी लूटी महफिल

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का कार्ड 

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का कार्ड जंगल थीम पर है। कार्ड के ऊपरी हिस्से में हिंदी में दोनों का पहला अक्षर लिखा हुआ है। बीच में अंबानी और मर्चेंट परिवार का नाम लिखा है। कार्ड के अलावा नीता और मुकेश ने मेहमानों के लिए हाथ से लिखा हुआ इन्विटेशन भी भेजा है, जिसमें उन्होंने प्री-वेडिंग फंक्शन के सभी डिटेल्स दी है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    इस दिन से शुरू होंगे अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन

    राधिका और अनंत के प्री-वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में होंगे। जामनगर मुकेश अंबानी का होमटाउन है। ऐसे में पूर्वजों के आशीर्वाद के साथ अनंत और राधिका शादी के बंधन में बंधेंगे। 1 मार्च 2024 से दोनों की शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। जामनगर में तीन दिनों तक राधिका और अनंत का प्री-वेडिंग फंक्शन होगा। हालांकि, वेडिंग कार्ड में शादी की तारीख मेंशन नहीं है। 

    बता दें कि राधिका और अनंत ने पिछले साल जनवरी में सगाई की थी। दोनों कॉलेज टाइम से डेटिंग कर रहे हैं। राधिका, अंबानी परिवार के बेहद करीब हैं। अक्सर सास नीतू और ससुर मुकेश उन पर प्यार लुटाते देखे जाते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मुकेश अंबानी की होने वाली बहू ने अपने सिंपल लुक से फैंस को किया इंप्रेस, ड्रेस की कीमत आपकी सोच से भी परे