विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणबीर कपूर की Ramayana को मिल गए 'इंद्र देव', धांसू सीक्वेंस के लिए मेकर्स का मास्टर प्लान तैयार!

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Tue, 22 Apr 2025 08:39 AM (IST)

आदिपुरुष की असफलता के बाद हर किसी की नजरें नितेश तिवारी की फिल्म पर टिकी हैं। दर्शक जानने को बेकरार ...और पढ़ें

नितेश तिवारी की रामायण में नए एक्टर की ऐंट्री (Photo Credit- X)
नितेश तिवारी की रामायण में नए एक्टर की ऐंट्री (Photo Credit- X)

HighLights

  1. रामायण फिल्म में रावण की भूमिका निभाएंगे यश
  2. भगवान इंद्र के लिए एक्टर की तलाश हुई खत्म?
  3. इस महीने से शुरू होगी पौराणिक फिल्म की शूटिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रामायण (Ramayan Movie) से जुड़ी खबरें आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। साउथ सुपरस्टार यश फिल्म में अहम किरदार निभाने वाले हैं जिसको लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। मूवी में रणबीर कपूर श्री राम का किरदार निभाने वाले हैं और साई पल्लवी माता सीता का।

यश को आप पहली बार पर्दे पर माइथोलॉजिकल रोल में देखेंगे। अब फिल्म की कास्ट में एक और नाम जुड़ता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि इंद्र देव के लिए एक नए कलाकार की कास्टिंग की जा चुकी है। आइए बताते हैं कौन हैं ये अभिनेता जो रामायण से जुड़ने जा रहे हैं।

ये अभिनेता निभाएगा भगवान इंद्र का किरदार

जैसा की हमने बताया कि अभिनेता फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं उसी तरह बताते चलें कि जिस भी कलाकार की मूवी में कास्टिंग हुई है वह यश के साथ एक्शन सीन करने वाले हैं। ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, भगवान इंद्र के रोल के लिए मेकर्स ने कुणाल कपूर को पसंद किया है।

Photo Credit- Instagram

दोनों के बीच भयंकर युद्ध देखने को मिलने वाला है। रावण और भगवान इंद्र के बीच का टकराव फिल्म में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगा क्योंकि राक्षस राजा तीन लोकों-स्वर्ग, पृथ्वी और पाताल पर हावी होने की अपनी तलाश में स्वर्ग पर हमला शुरू करेगा। हालांकि मेकर्स ने फिल्म की इस कास्टिंग को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बताते चलें कि जाट स्टार सनी देओल मूवी में हनुमान का किरदार निभाने वाले हैं।

ये भी पढ़ें- Ramayana की शूटिंग से पहले Yash ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में की आरती, डिफरेंट लुक में दिखे एक्टर

कब शुरू होगी रामायण की शूटिंग?

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, सुपरस्टार यश ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ का एक बड़ा शेड्यूल पूरा कर लिया है। अब वह नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। यश अपनी फिल्मों की शुरुआत मंदिर दर्शन से करने की परंपरा को निभाते हुए इस बार उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करेंगे।

Photo Credit- X

‘रामायण’ की शूटिंग मुंबई में शुरू होगी, जहां यश के सोलो सीन फिल्माए जाएंगे। फिल्म के मेकर्स ने उनके लिए एक खास सेट तैयार किया है। यह शेड्यूल अप्रैल के आखिरी हफ्ते से शुरू होगा और लगभग एक महीने तक चलेगा। इसके बाद यश फिर से ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे।

‘रामायण’ फिल्म के बारे में...

फिल्म ‘रामायण’ को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग 2026 की दिवाली पर और दूसरा भाग 2027 की दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगा। फिल्म में हनुमान का पावरफुल किरदार निभाते नजर आएंगे सनी देओल, जो इस साल जून से अपनी शूटिंग शुरू करेंगे। ‘केजीएफ’ सीरीज से पैन-इंडिया स्टार बन चुके यश की अगली फिल्म ‘टॉक्सिक’ है, जो 2025 में रिलीज होगी। अब फैन्स उन्हें राम के रूप में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

ये भी पढ़ें- Ramayana: अशोक वाटिका में बंदी बनेंगी 'सीता' Sai Pallavi, रणबीर कपूर इस मंथ में शुरू करेंगे पार्ट 2 की शूटिंग!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।