विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nitin Desai Death: आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई की ये थी आखिरी पोस्ट, हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Wed, 02 Aug 2023 01:16 PM (IST)

Nitin Desai Death बॉलीवुड के जाने-माने आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने 58 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनके ...और पढ़ें

Nitin Desai Death Art Director Last Instagram Post Has Anil Kapoor and Manisha Koirala Film 1942 Love Story/Instagram
Nitin Desai Death Art Director Last Instagram Post Has Anil Kapoor and Manisha Koirala Film 1942 Love Story/Instagram

HighLights

  1. आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने 58 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
  2. ये था नितिन देसाई का आखिरी पोस्ट
  3. हर पहलू से पुलिस मामले की कर रही है जांच

नई दिल्ली, जेएनएन। Nitin Desai Death: देवदास, लगान और हम दिल दे चुके सनम सहित कई बड़ी फिल्मों का सेट डिजाइन करने वाले आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई का बुधवार की सुबह निधन हो गया। उन्होंने सुबह करीब 4 बजे अपने स्टूडियों में लटककर आत्महत्या की, जिसकी जानकारी रायगढ़ एसपी ने शेयर की।

नितिन देसाई के निधन के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। हेमा मालिनी से लेकर नील नितिन सहित कई सितारे सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। नितिन देसाई ने निधन से इतने दिन पहले इंस्टाग्राम पर अंतिम पोस्ट शेयर किया था।

इस फिल्म को लेकर था नितिन देसाई का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट

आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने 29 जुलाई 2023 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लास्ट पोस्ट किया था। उन्होंने साल 1994 में रिलीज हुई अनिल कपूर और मनीषा कोइराला की फिल्म 1942: लव स्टोरी के २9 साल पूरे होने को लेकर खुशी जताई थी। नितिन चंद्रकांत देसाई इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव थे, वह फिल्मों से जुड़े और शूट से जुड़े अक्सर पोस्ट शेयर करते थे।

उनके इंस्टाग्राम पर 1 लाख 37 हजार करीब फॉलोअर्स थे। महाराष्ट्र के MLA महेश बाल्दी ने भी आर्ट डायरेक्टर के निधन के बाद ये बताया था कि उनका खुद का करजत में एनडी स्टूडियो था, जहां वो वहां के लोकल लोगों को काम देते थे।

आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे नितिन देसाई

महाराष्ट्र के MLA महेश बाल्दी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए ये भी बताया कि 58 साल के नितिन देसाई पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी से भी गुजर रहे थे, जिसके बारे में खुद उन्होंने बताया था। उन्होंने ये भी कहा कि इसके अलावा का आत्महत्या का कोई और कारण अभी दिख नहीं रहा है।

रायगढ़ एसपी ने बताया कि वह इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। आपको बता दें कि नितिन देसाई ने संजय लीला भंसाली, आशुतोष गोवारिकर सहित कई बड़े निर्देशकों के साथ काम किया। हिंदी के अलावा वह मराठी फिल्मों में भी सेट डिजाइन कर चुके हैं।