यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nitin Desai का एनडी स्टूडियो में हुआ अंतिम संस्कार, आमिर ने दी नम आंखों से विदाई, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
Nitin Desai Last Rites फेमस आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई के निधन के बाद इंडस्ट्री को गहरा झटका लगा है। आज मुंबई में नितिन का अंतिम संस्कार हुआ। इंडस्ट्र ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Nitin Desai Last Rites: देवदास, हम दिल दे चुके सनम और लगान जैसी फिल्मों के लिए सेट डिजाइन कर चुके आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई (Nitin Desai) ने हाल ही में कर्जत स्थित अपने स्टूडियो में आत्महत्या कर ली थी। आज यानी 4 अगस्त 2023 को कर्जत के एनडी स्टूडियो में उनका अंतिम संस्कार हुआ।
नितिन देसाई का अंतिम संस्कार
नितिन देसाई इंडस्ट्री के जाने-माने आर्ट डायरेक्टर थे, जिन्होंने बड़े-बड़े डायरेक्टर के साथ काम किया था। उनके निधन से इंडस्ट्री को एक बड़ी क्षति हुई है। इंडस्ट्री के लोग उनके निधन से सदमे में हैं। शुक्रवार को मुंबई में हुए अंतिम संस्कार में नितिन के अंतिम दर्शन करने बॉलीवुड की कई नामी शख्सियत पहुंची।

अंतिम दर्शन करने पहुंचे आमिर समेत ये सितारे
आमिर खान, संजय लीला भंसाली, आशुतोष गोवारिकर और मनोज जोशी जैसे कई नामी सितारे नितिन देसाई के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। आमिर खान ने नम आंखों से नितिन को आखिरी विदाई दी और उनके रोते-बिलखते परिवार से मिले।

नितिन के परिवार से मिले आमिर
आमिर खान ने नितिन की पत्नी नैना और बच्चों को सांत्वना दी। उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। बता दें कि नितिन देसाई अपने पीछे रोती-बिलखती पत्नी नैना और दो बच्चों मानसी व सिद्धांत को छोड़ गये।
खबरें और भी
View this post on Instagram
कैसे हुआ नितिन देसाई का निधन
बुधवार को नितिन देसाई का शव कर्जत स्थित उनके एनडी स्टूडियो में पंखे से लटका मिला। पोस्टमार्टन के बाद क्लियर हो गया कि नितिन का निधन फांसी लगाने की वजह से हुआ। नितिन कर्ज के चलते परेशान थे। उनकी कंपनी एनडी आर्ट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड को भी दिवालिया घोषित कर दिया गया था। साथ ही नितिन पर 180 करोड़ रुपये का कर्ज था, जो ब्याज के साथ बढ़कर 252 करोड़ हो गया था।
नितिन देसाई का करियर
नितिन देसाई का हिंदी सिनेमा में एक शानदार करियर था। अपने 30 साल के करियर में नितिन ने 100 से ज्यादा फिल्मों के सेट डिजाइन किये। उन्होंने आशुतोष गोवारिकर, विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी और संजय लीला भंसाली जैसे बड़े फिल्म डायरेक्टर्स के साथ काम किया था।
लगे रहो मुन्ना भाई, हम आपके हैं कौन, देवदास, हम दिल दे चुके सनम, बादशाह, द लीजेंड ऑफ भगत सिंह, परिंदा, दोस्ताना, लगान, स्वदेश, गांधी- माई फादर, जोधा अकबर और फैशन जैसी कई फिल्मों का सेट नितिन देसाई ने ही तैयार किया था।