Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nitin Desai Death: सुसाइड से पहले नितिन देसाई ने रिकॉर्ड किए थे 11 ऑडियो मैसेज, कुछ लोगों से थे परेशान

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Fri, 04 Aug 2023 04:32 PM (IST)

    Nitin Desai Death हिंदी सिनेमा के जाने-माने आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई का 2 अगस्त 2023 को निधन हो गया। उनके निधन से इंडस्ट्री से जुड़े सितारे शॉक में ...और पढ़ें

    Nitin Desai recorded 11 Audio before suicide upset with some people. Photo- Instagram
    Nitin Desai recorded 11 Audio before suicide upset with some people. Photo- Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Nitin Desai Death: बॉलीवुड के फेमस आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई जिन्होंने कई हिट फिल्मों के सेट डिजाइन किये, अब वह इस दुनिया में नहीं रहें। 2 अगस्त 2023 को नितिन का शव कर्जत स्थित उनके एनडी स्टूडियो में पंखे से लटका मिला। जैसे ही ये खबर सामने आई, इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

    नितिन देसाई के 11 ऑडियो मैसेजेस

    अब खबर सामने आ रही है कि नितिन देसाई ने सुसाइड से पहले 11 ऑडियो रिकॉर्ड्स किए थे, जो अब पुलिस के हाथ लग चुके हैं। पुलिस ने वह सभी रिकॉर्डिंग्स फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) में भेज दिया है और आगे की जांच की जा रही है।

    पुलिस का कहना है कि उन्हें मिले ऑडियो मैसेजेस में नितिन देसाई ने कुछ लोगों के नाम लिए हैं, जिनसे वह काफी परेशान थे। हालांकि, पुलिस अभी उन लोगों के नाम रिवील नहीं कर रही है। माना जा रहा है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद केस में एक नया मोड़ आ सकता है। हो सकता है कि ऑडियो मैसेजेस में नितिन के द्वारा बताए गए लोगों से पुलिस पूछताछ भी करे।

    आज हुआ नितिन देसाई का अंतिम संस्कार

    नितिन देसाई का बीते दिन पोस्टमार्टन हुआ था, जिसमें साफ हो गया था कि डायरेक्टर का निधन फांसी से हुआ है। आज यानी 4 अगस्त 2023 को मुंबई में नितिन का अंतिम संस्कार हुआ, जहां कई बड़े सितारे नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। 

    खबरें और भी

    दिवालिया हो गए थे नितिन देसाई

    कहा जा रहा है कि नितिन देसाई कर्ज में डूबे हुए थे। उन्होंने 180 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, जो बढ़कर 252 करोड़ रुपये हो गया था। यही नहीं, हाल ही में एक कोर्ट ने नितिन की कंपनी एनडी आर्ट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड को दिवालिया घोषित कर दिया था।

    नितिन देसाई का करियर

    आशुतोष गोवारिकर, विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी और संजय लीला भंसाली जैसे बड़े फिल्म डायरेक्टर्स के साथ काम कर चुके आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया था। उन्होंने लगे रहो मुन्ना भाई, हम आपके हैं कौन, देवदास, हम दिल दे चुके सनम, बादशाह, द लीजेंड ऑफ भगत सिंह, परिंदा, दोस्ताना, लगान, स्वदेश, गांधी- माई फादर, जोधा अकबर और फैशन जैसी कई फिल्मों के सेट को डिजाइन किया था।