Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nora Fatehi और अक्षय कुमार ने 'ओ अंटावावा' पर लगाए जोरदार ठुमके, वायरल वीडियो देख फैंस हुए दीवाने

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 10 Mar 2023 03:54 PM (GMT+05:30)

    Nora Fatehi Akshay Kumar Video अक्षय कुमार और नोरा फतेही की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें दोनों का पुष्पा द राइज के गाने पर डांस करत ...और पढ़ें

    Nora Fatehi Akshay Kumar Video: अक्षय कुमार फिल्म एक्टर है।
    Nora Fatehi Akshay Kumar Video: अक्षय कुमार फिल्म एक्टर है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Nora Fatehi Akshay Kumar Video: अक्षय कुमार और नोरा फतेही ने अमेरिका में हुए शो के दौरान स्टेज पर पुष्पा: द राइज के गाने ओ अंटावावा पर शानदार डांस किया है। दोनों का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। अक्षय कुमार और नोरा फतेही का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। नोरा फतेही और अक्षय कुमार की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी फेमस है।

    अक्षय कुमार ने नोरा फतेही के साथ ठुमके लगाए हैं

    फिल्म पुष्पा: द राइज सुपरहिट हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यवसाय भी किया था। अब अक्षय कुमार अपनी टीम के साथ अमेरिका में परफॉर्म कर रहे हैं। इसी दौरान डलास में किए शो के दौरान उन्होंने इस गाने पर नोरा फतेही के साथ ठुमके लगाए हैं, जिसे दर्शकों ने भी काफी पसंद किया है। हालांकि, कई लोगों ने अक्षय कुमार को इस गाने पर दी गई शानदार परफॉर्मेंस के लिए ट्रोल भी किया है।

    Priyanka Chopra ने प्री-ऑस्कर इवेंट में ऑल व्हाइट ड्रेस में ढहाया कहर, निक जोनास के साथ आई नजर, देखें तस्वीरें

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    अक्षय कुमार को शानदार परफॉर्मेंस के लिए ट्रोल भी किया गया है

    इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है, जिसे 1 लाख 11 हजार के करीब लाइक्स मिले हैं। वहीं, वीडियो पर एक हजार के करीब कमेंट भी किए गए हैं। एक फैन ने लिखा है, 'द बेस्ट परफॉर्मर एवर, नोरा फतेही इज ऑन फायर।' एक ने लिखा है, 'नोरा फतेही बहुत शानदार हैं।' एक ने लिखा है, 'क्वीन नोरा फतेही।'

    Naresh Babu Wedding: महेश बाबू के भाई नरेश ने चौथी बार की शादी, पवित्रा लोकेश के साथ लिए 7 फेरे, देखें वीडियो

    View this post on Instagram

    A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

    अक्षय कुमार की हाल ही में फिल्म सेल्फी रिलीज हुई थी

    नोरा फतेही और अक्षय कुमार की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोअर्स है। दोनों का डांस फैंस को काफी पसंद आता है। अक्षय कुमार की हाल ही में फिल्म सेल्फी रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके अलावा इमरान हाशमी की भी अहम भूमिका थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार नहीं किया था। अक्षय कुमार का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वह कई फिल्मों में नजर आने वाले है।

    खबरें और भी