Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra ने प्री-ऑस्कर इवेंट में ऑल व्हाइट ड्रेस में ढहाया कहर, निक जोनास के साथ आई नजर, देखें तस्वीरें

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 10 Mar 2023 03:08 PM (GMT+05:30)

    Priyanka Chopra Oscar Photos प्रियंका चोपड़ा ने अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है। इसमें उन्हें हॉट अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है। वह काफी बोल्ड ल ...और पढ़ें

    Priyanka Chopra Oscar Photos: प्रियंका चोपड़ा फिल्म एक्ट्रेस है।
    Priyanka Chopra Oscar Photos: प्रियंका चोपड़ा फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Oscar Photos: प्रियंका चोपड़ा को हाल ही में प्री ऑस्कर इवेंट में देखा गया। वह साउथ एशियन एक्सीलेंस सेलिब्रेट करती नजर आई। उन्होंने ऑल फेदरी व्हाइट आउटफिट में रैंप वॉक किया। वह अपने पति निक जोनास के साथ नजर आई। प्रियंका चोपड़ा ने साउथ एशियन एक्सीलेंस कार्यक्रम से कई फोटोज शेयर की है। यह ऑस्कर अवार्ड से पहले हुआ है। उन्होंने इस कार्यक्रम को अपने पति निक जोनास और दोस्त और एक्टर मंडी कलिंग के साथ होस्ट किया है।

    प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'यह बहुत ही आईकॉनिक है'

    कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'मैं बहुत खुश महसूस कर रही हूं कि पैरामाउंट पिक्चर ने इसे बहुत अच्छे से होस्ट किया है और मैं वापस आकर काफी खुश हूं। यह बहुत ही आईकॉनिक है। मैं यहां अपने दोस्तों के साथ कई वर्षों से मेहनत कर रही थी और अब जब मैं उन सबको देखती हूं। तो मेरी आंखों में खुशी के आंसू आ जाते है।'

    Naresh Babu Wedding: महेश बाबू के भाई नरेश ने चौथी बार की शादी, पवित्रा लोकेश के साथ लिए 7 फेरे, देखें वीडियो

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को पेरिस फैशन वीक में देखा गया था

    जब उनसे पूछा गया कि उनकी बेटी मालती कहां है। इस पर उन्होंने कहा, 'वह अभी घर पर सो रही है। भगवान की कृपा है।' प्रियंका ने आगे कहा, 'क्या आप सोच सकते हैं कि आज डैडी और मम्मी का नाइट आउट है।' प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को हाल ही में पेरिस फैशन वीक में देखा गया था। इस अवसर पर उन्होंने स्टाइलिश ड्रेस पहन रखी थी। वहीं, निक ने ब्राउन सूट पहन रखा था।

    Satish Kaushik Last Rites: पंचतत्व में विलीन हुए सतीश कौशिक, फैंस ने दी नम आंखों से विदाई

    ऑस्कर में RRR का गाना नाटू-नाटू नॉमिनेटेड है

    ऑस्कर में इस वर्ष तेलुगु फिल्म आरआरआर का गाना बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी के लिए नॉमिनेटेड है। वहीं, भारत की ओर से बेस्ट डॉक्युमेंट्री और बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट्स के लिए भी नॉमिनेशन किए गए हैं। दीपिका पादुकोण को ऑस्कर में बतौर प्रेजेंटर चुना गया है। प्रियंका चोपड़ा जल्द सिटाडेल नामक वेब सीरीज में नजर आएंगी। इसमें उनके अलावा और भी कई कलाकारों की अहम भूमिका है। इस शो का टीजर हाल ही में जारी किया गया है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)