Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बुरी फंसी Nora Fatehi, फैमिली शो पर वल्गर डांस करना पड़ा महंगा, मर्यादा पार करने पर लोगों ने लिया आड़े हाथों

    Updated: Thu, 01 Feb 2024 11:31 AM (GMT+05:30)

    Nora Fatehi बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस नोरा फतेही लगातार ट्रोल हो रही हैं। नेशनल टीवी पर नोरा फतेही का किया गया अभद्र डांस अब सोशल मीडिया पर वायरल हो ...और पढ़ें

    फैमिली शो पर वल्गर डांस करना नोरा फतेही को पड़ा महंगा, (X Image)
    फैमिली शो पर वल्गर डांस करना नोरा फतेही को पड़ा महंगा, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नोरा फतेही बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। फिल्म हिट हो या न हो, लेकिन नोरा का हर गाना सुपरहिट हो जाता है। दिलबर- दिलबर गाने से लाइमलाइट में आने वाली नोरा अब इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन चुकी हैं।

    नोरा डांसिंग के अलावा एक्टिंग भी हाथ आजमा चुकी। इसके अलावा एक्ट्रेस कई रियलिटी डांस शो भी जंज करती हैं।

    यह भी पढ़ें- पहली बार सामने आया Nora Fatehi ऐसा वीडियो, देखते ही मुंह से निकलेगा- ये कौन है?

    जजेस के उड़े होश

    नोरा फतेही, झलक दिखा जा सीजन 10 की जज रही थीं। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस डांस रियलिटी शो डांस प्लस प्रो में पहुंची, जहां उन्होंने ऐसा डांस किया कि लोगों ने मर्यादा पार करने के आरोप लगा दिए। नोरा ने इस फैमिली शो पर ऐसा डांस किया कि जजेस के भी होश उड़ गए।

    नोरा फतेही का अभद्र डांस

    नोरा फतेही ने डांस प्लस प्रो के मंच पर अपने गाने नाच मेरी रानी पर डांस किया। एक्ट्रेस अपनी परफॉर्मेंस के लिए खूब वाहवाही लूट रही थीं। इस बीच अचानक नोरा डांस करते हुए अपने शरीर पर पानी डालने लग गईं, जिसे देखकर जजेज से लेकर ऑडियंस तक, हर कोई हैरान रह गया। शायद किसी को उनसे ऐसा करने की उम्मीद नहीं थी।

    फैमिली शो पर पार की मर्यादा

    नेशनल टीवी पर नोरा फतेही का किया गया ये डांस अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके लिए एक्ट्रेस को ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है। लोगों ने नोरा फतेही के डांस को वल्गर बताया और नेशनल टीवी पर ऐसी हरकत करने के लिए उन्हें जमकर लताड़ लगाई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Nora Fatehi पहली बार निभाएंगी लीड रोल, Ranbir Kapoor की इस हीरोइन को रिप्लेस कर मारी बाजी

    नोरा को लिया आड़े हाथों

    नोरा फतेही के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, "ये मुंबई की टीवी इंडस्ट्री है और बॉलीवुड के पढ़ें- लिखे कहलाने वाले लोग। क्या ये लोग कला के नाम पर कुछ भी दिखा रहे हैं? किसे दोषी ठहराया जाए- नोरा फतेही या इस तरह के शो के मेकर्स को ?" एक अन्य यूजर ने कहा, "क्या इन्होंने इसे टीवी पर दिखाया। ओटीटी के लिए ठीक है, लेकिन टीवी की ऑडियंस पक्का नोरा फतेही की इस कारनामे से दंग रह जाएगी।"