Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'सरके चुनरी तेरी सरके' विवाद पर भड़कीं Nora Fatehi, मेकर्स पर लगाया गुमराह करने का आरोप..AI का हुआ इस्तेमाल

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 06:06 PM (GMT+05:30)

    'सरके चुनरी तेरी सरके' गाने को लेकर हुए विवाद पर फाइनली नोरा फतेही ने चुप्पी तोड़ी है और साथ ही 'केडी' फिल्म के मेकर्स पर वल्गर लिरिक्स के साथ उनकी AI ...और पढ़ें

    'सरके चुनरी तेरी सरके' विवाद पर बोलीं नोरा फतेही/ फोटो- Instagram

    'सरके चुनरी तेरी सरके' विवाद पर बोलीं नोरा फतेही/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नोरा फतेही (Nora Fatehi) और संजय दत्त के हाल ही में रिलीज हुए गाने 'सरके चुनरी तेरी सरके' को लेकर विवाद लगातार गरमाता जा रहा है। फिल्म के हिंदी लिरिक्स से लेकर इसकी कोरियोग्राफी तक को सोशल मीडिया पर यूजर्स वल्गर बता रहे हैं।

    NHRC के सख्त नोटिस के बाद कन्नड़ फिल्म 'केडी' के इस गाने को यूट्यूब सहित सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया गया है। 'सरके चुनरी तेरी सरके' को लेकर मचे इस बवाल पर अब पहली बार नोरा फतेही ने रिएक्ट किया है। नोरा ने 'वल्गर लिरिक्स' का पूरा ठीकरा मेकर्स पर फोड़ा है और बताया है कि उन्हें इस गाने को लेकर धोखे में रखा गया था।

    'तीन साल पहले शूट किया था गाना'-नोरा फतेही

    नोरा फतेही ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक 4 मिनट का वीडियो शेयर कर इस गाने को लेकर हुए बवाल पर अपनी बात रखी। वीडियो में उन्होंने कहा,

    "मैं अपने करीबी दोस्त (हेयरस्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो) को खोने के दर्द से उबर रही हूं। मैं एक ऐसी जगह पर थी, जहां नेटवर्क भी नहीं था, इसलिए मुझे पता ही नहीं था कि बाहर क्या चल रहा है। मुझे आज ही कई चीजों को लेकर अपडेट मिला है, इसलिए मैं कुछ बातें साफ-साफ बताना चाहती हूं। मैंने यह गाना तीन साल पहले कन्नड़ भाषा में शूट किया था, जो एक अलग इंडस्ट्री का हिस्सा है, जिसे 'सैंडलवुड' कहा जाता है। मैंने यह गाना इसलिए किया था क्योंकि यह संजय दत्त के साथ एक बड़ा प्रोजेक्ट था। उनके साथ काम करने से कोई भी मना नहीं करेगा, क्योंकि वह एक आइकॉन हैं।"

    नोरा ने आगे बताया, "मुझे लगा था कि यह गाना 'नायक नहीं खलनायक हूं' का रीमेक है, जो कि एक आइकॉनिक गाना है। जब मैं इस गाने की शूटिंग कर रही थी, तब मैं ट्रांसलेशन के लिए पूरी तरह से फिल्ममेकर्स पर निर्भर थी। जब उन्होंने मुझे यह गाना ट्रांसलेट करके बताया था, तो इसमें कोई भी भद्दी बात नहीं थी। मुझे कन्नड़ भाषा नहीं आती, इसलिए मैं पूरी तरह से उन पर भरोसा कर रही थी। अब वे जो भी कर रहे हैं— इसका हिंदी वर्जन बनाना और उसमें ऐसे शर्मनाक लिरिक्स डालना— मुझे उसके बारे में कोई आइडिया नहीं था। उन्होंने इस गाने के (हिंदी) लिरिक्स को लेकर मुझसे कोई अप्रूवल नहीं लिया है।"

    यह भी पढ़ें- Nora Fatehi और संजय दत्त के गाने 'सरके चुनर तेरी' पर लगा बैन, संसद में बवाल के बाद सुनाया गया फैसला

    खबरें और भी

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

    'मेकर्स ने मेरी और संजय दत्त की AI जनरेटेड फोटो इस्तेमाल की'

    नोरा फतेही ने मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाते हुए आगे कहा, "जब उन्होंने मुझे लॉन्च इवेंट पर इनवाइट किया था, तब मैंने इसका कन्नड़ वर्जन देखा था, जिससे मुझे बहुत दिक्कत थी। जब उन्होंने लिरिकल वर्जन पोस्ट किया, तो मुझसे कोई अनुमति नहीं ली। उन्होंने कई भद्दी फोटोज यूज कीं। जो लोग मुझे जानते हैं, उन्हें पता है कि मैं खुद अपनी फोटोज अप्रूव करती हूं। इसके बाद उन्होंने मेरी और संजय दत्त की जो फोटो इस्तेमाल की, वह AI जनरेटेड थी और सब जानते हैं कि मैं AI के सख्त खिलाफ हूं। मैं ये सब देखकर बहुत इरिटेट हो गई थी।"

    कई सुपरहिट गाने देने वाली एक्ट्रेस ने आगे कहा,

    "जब मैंने इस गाने का हिंदी वर्जन देखा, तभी मैं समझ गई थी कि इसे लेकर इशू होगा, क्योंकि मैं हिंदी समझती हूं। मैंने उसी वक्त डायरेक्टर से कहा था कि यह सही नहीं है और इसका बैकलैश (विरोध) होगा ही होगा। मैंने उसी वक्त खुद को इससे अलग कर लिया था। आपने देखा होगा कि मैंने इस गाने को बिल्कुल प्रमोट नहीं किया। मैंने डायरेक्टर से साफ कह दिया था कि मेरी इज्जत और इमेज दांव पर लग जाएगी।"

    नोरा फतेही

    'हम नेपो किड्स नहीं हैं'- नोरा फतेही

    नोरा ने बॉलीवुड और बाकी इंडस्ट्रीज का फर्क बताते हुए कहा, "हम जैसे आर्टिस्ट्स के पास कोई बैकअप नहीं होता। हम 'नेपो किड्स'  नहीं हैं। हमारे पीछे ऑडियंस के अलावा कोई पावर नहीं होती और हमारा इन चीजों पर बहुत कम कंट्रोल होता है। यह शुक्र है कि बॉलीवुड में काम करते हुए मैं लकी रही हूं कि यहां मेरी राय और क्रिएटिविटी की इज्जत होती है, लेकिन कुछ इंडस्ट्रीज आपकी ओपिनियन नहीं सुनतीं। इस बैकलैश के कारण उन्हें यह गाना हर जगह से हटाना पड़ा है और मैं इसके लिए आभारी हूं।"

    nora 11

    अंत में मीडिया से अपील करते हुए नोरा ने कहा, "अगर मीडिया और कई पेजेस को यह बात परेशान कर रही है, तो उन्हें उन लोगों को पकड़ना चाहिए जो इस तरह का कंटेंट बना रहे हैं। आप मेकर्स का नाम और तस्वीरें इस्तेमाल करना शुरू करें, तभी उनके अंदर डर पैदा होगा और वे जिम्मेदार बनेंगे। अगर आप सिर्फ आर्टिस्ट का नाम और उसकी इमेज का इस्तेमाल करेंगे, तो कोई फायदा नहीं होगा, क्योंकि इन चीजों पर हमारा कंट्रोल नहीं होता।" इस वीडियो के बाद फैंस भी नोरा फतेही के सपोर्ट में उतरे हैं। 

    यह भी पढ़ें- 'सरके चुनर' गाने पर NHRC ने लिया संज्ञान, सेंसर बोर्ड से लेकर गूगल इंडिया को जारी किया नोटिस