Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nora Fatehi की इस हमशक्ल को देख चकरा जाएगा दिमाग, बेली डांस में एक्ट्रेस से एक कदम आगे

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Thu, 28 Dec 2023 07:39 PM (IST)

    Nora Fatehi Doppelganger अक्सर देखा जाता है कि बॉलीवुड सेलेब्स के हमशक्ल को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म रहता है। कई ऐसी फिल्मी हस्तियां हैं जिनके ...और पढ़ें

    नोरा फतेही की तरह दिखती है ये लड़की (Photo Credit-instagram)
    नोरा फतेही की तरह दिखती है ये लड़की (Photo Credit-instagram)

    HighLights

    1. सामने आया नोरा फतेही की हमशक्ल का वीडियो
    2. कौन है नोरा फतेही की तरह दिखने वाली ये लड़की
    3. डांस के मामले में कमाल करती है नोरा की हमशक्ल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Nora Fatehi Lookalike: बॉलीवुड सेलेब्स के हमशक्ल को लेकर आए दिन चर्चा होती रहती है। हिंदी सिनेमा के कई ऐसे फिल्मी सितारे हैं, जो अपनी तरह हूबहू दिखने वाले अन्य शख्स की वजह से सुर्खियां का विषय बनते हैं।

    मौजूदा समय में अब इस लिस्ट में बी टाउन एक्ट्रेस नोरा फतेही का नाम शामिल होता है। सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो सामने आया है,जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे कि वह नोरा हैं या उनकी हमशक्ल। खास बात ये है कि ये लड़की नोरा फतेही की डांस भी करती है।

    सामने आया नोरा फतेही की हमशक्ल का वीडियो

    नोरा फतेही वो अदाकारा हैं, जो अपनी खूबसूरती और कमाल के डांस के लिए काफी जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर देखा जाता है कि नोरा अपने फोटो और डांस वीडियो को लेकर चर्चा का विषय बनती हैं। लेकिन मौजूदा समय में अपनी हमशक्ल को लेकर नोरा फतेही लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Irina Shevchenko (@daliya_bellydance)

    दरअसल एक्ट्रेस की तरह दिखने वालीं इरीना शेवचेंको एक फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। डालिया बेलीडांस नाम से उनका एक ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज है। इस हैंडल पर इरीना की फोटो और वीडियो को देख सकते हैं, जिनको देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे, क्योंकि इरीना नोरा फतेही की कॉर्बन कॉपी लगती हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Irina Shevchenko (@daliya_bellydance)

    View this post on Instagram

    A post shared by Irina Shevchenko (@daliya_bellydance)

    बहुत ही ध्यान से देखने पर इस बात का एहसास होगा कि वह नोरा की हमशक्ल हैं। मूल रूप से रुस की इरीना शेवचेंको नोरा फतेही की तरह डांस भी करती हैं। जिसको देखकर यकीनन तौर पर आपको भी सिर चकरा जाएगा। इतना ही नहीं बैली डांस में वह नोरा से एक कदम आगे भी नजर आ रही हैं।

    इन सेलेब्स के हमशक्ल भी रहे हैं सुर्खियों में

    नोरा फतेही से पहले कई ऐसे बॉलीवुड कलाकार हैं, जिनके हमशक्ल हम सब पहले भी देख चुके हैं। इन फिल्म कलाकारों में अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाह रुख खान, सुनील शेट्टी, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय जैसी कई हस्तियों के नाम शामिल हैं।

    ये भी पढ़ें- Crakk Release Date: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगी Vidyut Jammwal की फिल्म 'क्रैक'