यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Deepika Padukone से 7 साल पहले ही 'स्वीटी' ने कमाए थे 1000 करोड़, थर्रा उठा था बॉक्स ऑफिस
एक्टर के साथ-साथ हर अभिनेत्री की भी ये चाह होती है कि वह बॉक्स ऑफिस पर अपने नाम कोई न कोई रिकॉर्ड दर्ज करवाए। जवान और पठान के साथ शाह रुख खान ने जहां ...और पढ़ें

HighLights
- दीपिका से पहले इनके नाम है 1000 करोड़ का रिकॉर्ड
- 'शांति प्रिया' से बहुत आगे हैं बॉलीवुड की 'स्वीटी'
- 2017 में रिलीज हुई फिल्म से बन चुकी हैं पैन इंडिया स्टार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बदलते समय के साथ सिनेमा का रूप भी बदला और फिल्में बनाने का तरीका भी। आज के समय में एक्ट्रेसेज सिर्फ अपने कंधों पर अकेले पूरी फिल्म की जिम्मेदारी ही नहीं उठाती, बल्कि वह किसी भी फिल्म की सफलता और असफलता में भागीदार होती हैं।
शाह रुख खान जहां साल 2023 में सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने वाले अभिनेता है, तो वहीं दीपिका पादुकोण के नाम भी दुनियाभर में 1000 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म का हिस्सा बनने का रिकॉर्ड है। हालांकि, दीपिका इंडियन सिनेमा की पहली नहीं, बल्कि दूसरी अभिनेत्री हैं, जिनकी बीते साल दो फिल्मों 'जवान' और 'पठान' ने सबसे ज्यादा वर्ल्डवाइड कमाई का रिकॉर्ड बनाया है।
उनसे कई साल पहले एक्ट्रेस 'स्वीटी' ये रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। कौन हैं वह और उनकी किस फिल्म ने कमाए थे 1000 करोड़ से ज्यादा, चलिए जानते हैं डिटेल में:
इस एक्ट्रेस के नाम है 1000 करोड़ का पहला रिकॉर्ड
आपके दिमाग में ये सवाल जरूर आ रहा होगा कि 'स्वीटी' कौन हैं, जो दीपिका पादुकोण से भी चार कदम आगे निकली। चलिए आपकी ये कन्फ्यूजन हम क्लियर कर देते हैं, स्वीटी कोई और नहीं, बल्कि साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी हैं, जिनके नाम सबसे पहले बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ की कमाई का रिकॉर्ड है।
यह भी पढ़ें: Mother's Day 2024: नरगिस से लेकर अनुष्का शेट्टी तक, इन एक्ट्रेस ने निभाया अपने हमउम्र एक्टर की मां का रोल
'जवान' और 'पठान' से सात साल पहले रिलीज हुई अनुष्का शेट्टी और प्रभास स्टारर फिल्म 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' ने 2017 में दुनियाभर में 1800 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके अपने नाम ये रिकॉर्ड दर्ज किया था। बाहुबली 2 में अनुष्का ने देवसेना का किरदार अदा किया था। आपको बता दें कि अनुष्का शेट्टी का असली नाम 'स्वीटी' है, जब वह इंडस्ट्री में एंटर हुई थीं, तो उन्होंने अपना स्क्रीन नेम अनुष्का रखा था।
खबरें और भी

अनुष्का शेट्टी पोस्टर: बाहुबली 2 (Imdb)
साल 2005 में रखा था फिल्मी दुनिया में कदम
अनुष्का शेट्टी ने साल 2005 में फिल्म 'सुपर' से कदम रखा था, जिसमें उनके साथ नागार्जुन, सोनू सूद, आयशा टाकिया भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। आज वह तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। सुपर से डेब्यू करने वाली अनुष्का ने विक्रमारकुडू, स्टालिन, लक्ष्यम, डॉन, स्वागतम, किंग, बिल्ला, सिंघम, चंद्रमुखी सहित कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।
anushka shetty fan club: Instagram
तेलुगु के अलावा उन्होंने कई तमिल और मलयालम फिल्मों में भी काम किया। अनुष्का शेट्टी के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही तेलुगु फिल्म 'घाटी' में नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें: Anushka Shetty ने सालों तक पर्दे से गायब रहने पर तोड़ी चुप्पी, शादी को लेकर कही ऐसी बात
