ना पुष्पा, ना Dhurandhar थिएटर में 100 दिन हाउसफुल चली थी 57 साल पहले रिलीज हुई ये फिल्म
हालिया फिल्मों 'धुरंधर' और 'बॉर्डर 2' की सफलता दर्शाती है कि दर्शक अभी भी लीग से हटकर कहानी पसंद करते हैं। आज हम कोई लेटेस्ट फिल्म नहीं बल्कि 1969 की ...और पढ़ें
-1770304927798_m.webp)
आराधना के एक सीन में राजेश खन्ना (फोटो-इंस्टाग्राम)
HighLights
राजेश खन्ना और शर्मीला टैगोर ने निभाया था लीड रोल
लाखों के बजट में की करोड़ो की कमाई
रातोंरात सुपरस्टार बन गए थे एक्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर और बॉर्डर 2 की लगातार सफलता ने बॉलीवुड के लिए नया कीर्तीमान स्थापित कर दिया है। इन दोनों बड़ी फिल्मों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सोशल मीडिया पर नकारात्मक चर्चाओं के बावजूद दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म देखने पहुंचते हैं। उन्हें बस कुछ ऐसा चाहिए जो उनकी भावनाओं को छू सके। लेकिन आज हम जिस फिल्म के बारे में आपको बताने वाले हैं वो बॉर्डर 2, धुरंधर और जवान या पठान से कहीं आगे है।
लगातार दी थीं 17 हिट फिल्में
हम उस क्लासिक फिल्म की बात करेंगे जिसने न्यूकमर्स को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था। इससे पहले की आप अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाए आपको बता दें कि हम ऋतिक रोशन की 'कहो ना प्यार है' की बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि उस फिल्म की बात कर रहे हैं जो 1969 में रिलीज हुई थी और जिसने भारत और यहां तक कि सोवियत संघ में भी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म की दीवानगी और लोकप्रियता ऐसी बढ़ी कि इस एक्टर ने लगातार 17 हिट फिल्में दीं। चलिए अब ज्यादा पहेली न बुझाते हुए आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं राजेश खन्ना की फिल्म आराधना की।

यह भी पढ़ें- शराब, तन्हाई और 7 फ्लॉप फिल्में... जब आधी रात को 'भगवान' से खूब झगड़े राजेश खन्ना, टूटा था 'काका' का गुरूर
तीन महीने हाउसफुल चले थे शोज
साल 1969 में रिलीज हुई इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर ने मुख्य भूमिका निभाईं थी। एनडीटीवी मूवीज की रिपोर्ट के अनुसार, उस समय आराधना ने इतिहास रच दिया था। यह लगातार 100 दिनों तक हाउसफुल चलने वाली पहली हिंदी फिल्म थी। फिल्म तीन महीने से अधिक समय तक सिनेमाघरों में लगी रही थी और दर्शक इसका आनंद लेते रहे।
फिल्म ने कितनी की थी कमाई
राजेश खन्ना भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं। उनका अभिनय करियर शानदार रहा और उन्होंने अपनी फिल्मों से बॉलीवुड पर अमिट छाप छोड़ी। फिल्म का बजट लगभग 80 से 85 लाख रुपये था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ रुपये कमाए। 'आराधना' में शर्मिला टैगोर, फरीदा जलाल और मदन पुरी जैसे दिग्गज कलाकार थे।