विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhool Bhulaiyaa 3: एक नहीं, दो भूतनियों से लड़ेंगे Kartik Aaryan, विद्या बालन के बाद इस एक्ट्रेस की भी हुई एंट्री

Published: Tue, 13 Feb 2024 10:57 AM (IST)

Bhool Bhaulaiyaa 3 साल 2022 में रिलीज हुई भूल भुलैया 2 ने कार्तिक आर्यन के सितारों को और बुलंदियों पर ...और पढ़ें

कार्तिक आर्यन फिल्म 'भूल भुलैया 3'. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
कार्तिक आर्यन फिल्म 'भूल भुलैया 3'. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 'भूल भुलैया 3' की हुई अनाउंसमेंट
  2. 'मंजुलिका' बनकर लौटेंगी विद्या बालन
  3. एक और एक्ट्रेस का नाम आया सामने

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bhool Bhulaiyaa 3: फेमस हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म 'भूल भुलैया' के तीसरे इंस्टालमेंट 'भूल भुलैया 3' का एलान हो चुका है। इस बार भूत-प्रेत और खौफ का साया पहले से भी दोगुना होते देखने को मिल सकता है। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने फिल्म की अनाउंसमेंट के साथ ही 'मंजुलिका' विद्या बालन (Vidya Balan) के भी फिल्म का हिस्सा होने की बात कन्फर्म की है। अब फिल्म की स्टार कास्ट से एक और लीडिंग एक्ट्रेस का नाम सामने आया है। 

'भूल भुलैया 3' एक और एक्ट्रेस की एंट्री

डायरेक्टर अनीज बज्मी की 'भूल भुलैया 3' में एक बार फिर 'रूह बाबा' कार्तिक आर्यन हवेली की भूतनी को भगाते नजर आएंगे। जब से फिल्म के थर्ड इंस्टालमेंट की जानकारी सामने आई है, तब से सोशल मीडिया पर यह बात भी ट्रेंड कर रही है कि क्या अक्षय कुमार (Akshay Kumar) फिल्म का हिस्सा होंगे? हालांकि, एक बार फिर फैंस को इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी में उनकी एक्टिंग देखने को नहीं मिलेगी, लेकिन कोई और है, जो अनीस बज्मी की 'भूल भुलैया 3' का हिस्सा होगा। 

धक-धक गर्ल होंगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म का हिस्सा!

'मंजुलिका' विद्या बालन की वापसी कन्फर्म होने के बाद अब माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के भी फिल्म की स्टार कास्ट में शामिल होने की बात सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार एक नहीं, दो भूतों से 'रुह बाबा' का सामना होगा। दूसरी भूतनी माधुरी दीक्षित हो सकती हैं। हालांकि, उनकी एंट्री पर ऑफिशियल बयान आना बाकी है।

बंगाली प्लॉट पर होगी फिल्म की स्टोरी

'भूल भुलैया 3' फिल्म का बैकड्रॉप वेस्ट बंगाल पर आधारित होगा। इसका मतलब है कि फिल्म में फिर से एक बंगाली परिवार की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म के कई सीन कोलकाता में शूट होंगे। 'भूल भुलैया 3' इस दिवाली पर रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Kartik Aaryan की 'भूल-भुलैया 3' में हुई Vidya Balan की एंट्री, एक बार फिर 'मंजुलिका' अवतार में नजर आएंगी एक्ट्रेस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।