विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न लता न आशा... इस सिंगर ने गाया ये कल्ट गाना, 48 साल पुराना सॉन्ग देता है सुकून; Ravindra Jain का है संगीत

Updated: Thu, 13 Aug 2026 03:50 PM (IST)

70 के दशक का एक ऐसा गाना है, जिसे अक्सर लता मंगेशकर या आशा भोसले का माना जाता है, लेकिन इसे असल में किसी और ने गाया था।

आशा-लता नहीं इस सिंगर ने गाया था ये क्लासिक गाना  (फोटो-यूट्यूब)

आशा-लता नहीं इस सिंगर ने गाया था ये क्लासिक गाना (फोटो-यूट्यूब)

HighLights

  1. आशा-लता ने नहीं गाया था ये कल्ट गाना

  2. गाने को किसी और सिंगर ने दी है आवाज

  3. रविंद्र जैन ने इस सदाबहार गाने को संगीतबद्ध किया था

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में कुछ आवाजें ऐसी होती हैं, जो दर्शकों के दिलों में सीधे बस जाती हैं। हिंदी सिनेमा में आशा भोसले और लता मंगेशकर जैसी दिग्गज गायिकाओं ने एक से बढ़कर एक और बेहतरीन गाने गाए हैं। हालांकि कई गाने ऐसे भी रहे जिनको इन्होंने नहीं गाया, लेकिन लोगों को लगा कि असल में ये आवाज उन्हीं की है।

एक ऐसा ही गाना है, जो आज भी लोगों को लगता है कि वो लता दीदी (Lata Mangeshkar) या आशा ताई (Asha Bhosle) ने गाया है, लेकिन उस गाने के पीछे की आवाज असल में किसी और की है।

कौन सा है वो गाना?

जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वो गाना आज भी उन रोमांटिक और क्लासिक गानों में गिना जाता है, जिसे हर कोई सुनना पसंद करता है। जी हां, साल 1978 में आई फिल्म अंखियों के झरोखों से का टाइटल ट्रेक अंखियों के झरोखों से ( Ankhiyon Ke Jharokhon Se) वही गाना है, जो हर किसी की प्लेलिस्ट का हिस्सा है।

ankhiyon

इस गाने को पसंद करने वालों की फेहरिस्त काफी लंबी है। अगर आपको लगता है कि इस गाने को लता दीदी या आशा ताई ने गाया है तो आप गलत है। दरअसल इस गाने को मशहूर सिंगर हेमलता (Singer Hemlata) ने अपनी आवाज से सजाया है। वहीं इस गाने का संगीत किसी और ने नहीं बल्कि रविंद्र जैन (Ravindra Jain) ने तैयार किया था। वहीं इसे लिखा भी उन्होंने ही था। ये उन्हीं कल्ट गानों में से है, जो आज भी सबका फेवरेट है।

Untitled design - 2026-08-13T153038.919

फिल्म के गाने रहे थे हिट

इस फिल्म का संगीत रविंद्र जैन ने ही तैयार किया था और इस फिल्म के सभी गाने खूब हिट रहे थे। फिल्म में सचिन पिलगांवकर (Sachin Pilgaonkar) और रंजीता कौर (Ranjeeta Kaur) नजर आए थे। दोनों की कैमिस्ट्री खूब कमाल की रही। फिल्म के गाने इतने सादगी भरे हैं कि आज भी सबके दिलों को सुकून देकर जाते हैं। फिल्म को हिरेन नाग ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को काफी पसंद किया गया था।

वहीं रविंद्र जैन के ज्यादातर गाने हेमलता (Hemlata Songs) ने ही गाए हैं। फिल्म नदिया के पार (Nadiya Ke paar songs) के भी सारे गानों को हेमलता ने ही गाया था। वहीं फिल्म का पूरा संगीत रविंद्र जैन ने ही तैयार किया था। रविंद्र जैन के साथ हेमलता की जुगलबंदी कमाल की रही, तभी तो हिंदी सिनेमा को दोनों की जोड़ी ने वो कमाल के गाने दिए जो आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं।

यह भी पढ़ें- प्यार में रूठी प्रेमिका की शिकायत बयां करता है ये पंजाबी लोकगीत, जगजीत सिंह की आवाज से मिली थी पहचान

यह भी पढ़ें- Alka Yagnik और Kumar Sanu ने किया रिजेक्ट, के.एस. चित्रा-बालासुब्रमण्यम ने गाया; 34 साल पहले आया ये कालजयी गीत