Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    योगा करने आईं Nushrratt Bharuccha ने दूसरी लड़की से खुलवाए अपने जूते, भड़के लोगों ने कहा- 'झुक नहीं सकती क्या?'

    Updated: Sun, 22 Jun 2025 04:33 PM (IST)

    नुसरत भरुचा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस इंटरनेशनल योग डे के मौके पर एक प्रोग्राम में शामिल हुई थीं लेकि ...और पढ़ें

    किसने बांधे नुसरत भरुचा के जूते (फोटो-इंस्टाग्राम)

    किसने बांधे नुसरत भरुचा के जूते (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. नुसरत का एक और वीडियो हुआ वायरल

    2. नुसरत ने खुद नहीं उतारे अपने जूते

    3. छोरी 2 में नजर आई थीं एक्ट्रेस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों अभिनेत्री नुसरत भरुचा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा आलोचनाओं को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों एक फैशन इवेंट में मॉडल को पीछे खींचने की वजह से वो काफी ज्यादा ट्रोल हुई थीं। अब एक्ट्रेस का एक और वीडियो वायरल हो रहा है।

    योग दिवस पर इवेंट में शामिल होने आई थीं एक्ट्रेस

    शनिवार, 21 जून को मुंबई में आयोजित अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल होने के बाद अभिनेत्री को फिर से आचोलना का सामना करना पड़ा। अभिनेत्री ने योगा दिवस के मौके पर पब्लिक इवेंट का हिस्सा बनते हुए फिटनेस और माइंडफुलनेस के महत्व को बढ़ावा देने पर बात की।

    योगा करते हुए और वहां मौजूद ऑनलाइन लोगों से बातचीत करते हुए नुसरत का एक क्लिप ऑनलाइन वायरल हो रहा है जिसने कई लोगों का ध्यान खींचा।

    यह भी पढ़ें: कौन हैं एक्ट्रेस नुसरत फारिया? ढाका एयरपोर्ट से हुईं गिरफ्तार; कभी शेख हसीना की बायोपिक में किया था लीड रोल

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by TCX.official (@tellychakkar)

    लोगों ने की नुसरत की आलोचना

    टेली चक्कर ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें नुसरत जूते उतरवाने के लिए एक वॉलेंटियर की मदद ले रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। लोगों ने उनपर वीआईपी कल्चर को बढ़ावा देने वाला बताया वहीं कई अन्य लोगों ने इस पल को अपमानजनक पाया, खासकर अनुशासन और विनम्रता पर केंद्रित एक कार्यक्रम के दौरान ऐसा करने के लिए।

    जूता बांधने के लिए झुकीं नहीं नुसरत

    एक यूजर ने लिखा,"ऐसा लग रहा है कि वह वाकई योग करने आई है, लेकिन वह झुक नहीं सकती और अपना जूता भी नहीं उतार सकती।" एक अन्य ने लिखा, "अविश्वसनीय खुद के हाथ नहीं है क्या।"

    एक अन्य यूजर ने पूछा, "उसने दो लोगों से अपने जूते क्यों उतरवाए...और वह योगा करने जा रही है???"

    Nushrat (4)

    नुसरत ने अभी तक नहीं किया रिएक्ट

    एक अन्य नाराज यूजर ने लिखा,"पैसा या परिवार सर चढ़ गया है। मैडम को योग करना है, पर जूतों के फीते के लिए लोग चाहिए। मैडम योगा भी उन्हीं से करवा लो।" एक अन्य ने टिप्पणी में लिखा, "किसी और को अपना जूता क्यों उतारना पड़ता है, अगर वह इतनी फिट है तो वह खुद भी ऐसा कर सकती है।" अभिनेत्री की आलोचना करते हुए एक यूजर ने लिखा, "यह असभ्य है..... क्या ये तथाकथित सेलिब्रिटी अपने जूते नहीं उतार सकते।" हालांकि नुसरत ने इस मामले में कुछ भी रिएक्ट नहीं किया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: पर्दे पर शेख हसीना का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस नुसरत फारिया हत्या के मामले में गिरफ्तार