Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nysa Devgn को लंदन में हुए बियोंसे के कंसर्ट में किया गया स्पॉट, बोल्ड ड्रेस पहनने पर हुई ट्रोल

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Tue, 06 Jun 2023 07:15 PM (GMT+05:30)

    Nysa Devgn Brutally Trolled नीसा देवगन को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। वह लंदन में हुए बियोंसे के टूर में भाग लेने पहुंची थी। हालांकि उन् ...और पढ़ें

    Nysa Devgn Brutally Trolled, Nysa Devgn photos
    Nysa Devgn Brutally Trolled, Nysa Devgn photos

    नई दिल्ली, जेएनएन। Nysa Devgn Brutally Trolled: अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन 20 वर्ष की हो गई है। वह बॉलीवुड की पसंदीदा स्टार किड्स में से एक हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट और सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल होती है। वह अपनी बोल्ड स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी जानी जाती है। उन्हें अक्सर अपने परिवार और दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए देखा जा सकता है। हाल ही में, उन्हें लंदन में स्पॉट किया गया है। वह अपने खास दोस्त के साथ नजर आई है। हालांकि, उनके फैशन स्टेटमेंट को उन्हें ट्रोल किया गया है। 

    नीसा देवगन को लंदन में किसके साथ देखा गया है?

    नीसा देवगन को लंदन में खास दोस्त ओरहान अवत्रमणि के साथ देखा गया है। उन्होंने बियोंसे के कंसर्ट की तस्वीरें शेयर की है। इसमें नीसा को एक बोल्ड ड्रेस पहनकर पोज देते हुए देखा जा सकता है। कई लोगों ने उनके पोस्ट पर मजेदार कमेंट किया है। वहीं, कई लोगों ने इसे लेकर उन्हें ट्रोल भी किया है। खास बात यह है कि नीसा देवगन एकमात्र बॉलीवुड से थी, जिन्होंने क्वीन बे के कार्यक्रम में भाग लिया है। इससे पहले इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीरें शेयर की थी। इसमें उन्हें बियोंसे के रेनेसांस टूर में भाग लेते हुए देखा गया था।

    नीसा देवगन को क्यों ट्रोल किया जा रहा है?

    नीसा देवगन ने इस अवसर पर स्कर्ट और ग्रे कलर का टॉप पहन रखा था। उन्होंने एक पिंक हैट भी पहन रखा था। वहीं, उन्होंने एक खूबसूरत डिजाइनर बैग ले रखा था। वह काफी स्टाइलिश लग रही थी। कई लोगों ने उन्हें इसे लेकर ट्रोल किया है। एक ने लिखा है, "अजय सालगांवकर ने अपनी बेटी को ज्यादा छूट दे रखी है।" एक में लिखा है, "ऐसा लग रहा है अजय देवगन दृश्यम 3 लेकर आएंगे।"

    नीसा देवगन क्या फिल्मों में बनाना चाहती है करियर?

    नीसा देवगन इन दिनों पढ़ाई कर रही हैं। अभी तक उन्होंने फिल्मों में आने का मन नहीं बनाया है। जबकि, उनके माता-पिता का स्पष्ट कहना है कि अगर उनकी बेटी फिल्मों में करियर बनाना चाहती हैं तो वह उनका पूरा समर्थन करेंगे। नीसा सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by nysa_devgan (@nyasa_devgan_)