विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nysa Devgn ने जाह्नवी कपूर के रुमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ की नाइट पार्टी, लीक हुईं तस्वीरें

By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
Updated: Fri, 21 Oct 2022 01:53 PM (IST)

Nysa Devgn Party Photos अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन और अर्जुन रामपाल की बेटी मिहिका रामपाल ने जाह्नवी कपूर के रुमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ नाइट पार्टी की है। पार्टी की फोटोज वायरल हो रही है।

Nysa Devgn Party Photos: न्यासा देवगन ने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की है।
Nysa Devgn Party Photos: न्यासा देवगन ने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Nysa Devgn Party Photos: फिल्म एक्टर अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन की नाइट पार्टी की तस्वीरें लीक हुईं है। इसमें उन्हें  बोल्ड अंदाज में दोस्तों के साथ पोज करते हुए देखा जा सकता है। पार्टी की तस्वीरें ओरहान अवात्रामणि ने शेयर की है। इसमें उन्हें कई दोस्तों के साथ नाइट पार्टी करते हुए देखा जा सकता है। सभी पार्टी को जमकर एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे है।

न्यासा देवगन दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आ रही है

न्यासा देवगन इस समय लंदन में है और दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आ रही है। काजोल की बेटी न्यासा और अर्जुन रामपाल की बेटी मिहिका रामपाल पार्टी बडी बन गए है। दोनों की कई तस्वीरें वायरल हो रही है। अब दोनों को जाह्नवी कपूर के रुमर्ड बॉयफ्रेंड ओरहान अवात्रामणि के साथ पार्टी करते हुए देखा जा सकता है। न्यासा ने इस अवसर पर ब्लैक कलर की ड्रेस पहन रखी है और वह काफी खूबसूरत लग रही है। वहीं मिहिका भी ग्रुप फोटो में नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें: Adipurush में प्रभास की आवाज बने शरद केलकर ने कहा- श्री राम की आवाज बनना गर्व की बात

ओरहान अवात्रामणि को जाह्नवी कपूर का रुमर्ड बॉयफ्रेंड बताया जाता है

ओरहान अवात्रामणि को जाह्नवी कपूर का रुमर्ड बॉयफ्रेंड बताया जाता है। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साध रखा है और दोनों ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है। वहीं ओरहान के बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है। हालांकि वह कई स्टार किड्स का दोस्त है। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह जैसे कलाकार भी उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करते है। न्यासा देवगन इन दिनों पढ़ाई कर रही है। वह मुंबई में भी कई बार अपनी मां काजोल के साथ स्पॉट की जाती है।

यह भी पढ़ें: Paris Hilton का 'भारतीय नारी' अवतार देख दंग हुए फैंस, कहा- खूबसूरत, देखें वीडियो

न्यासा देवगन की पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो चुकी है

न्यासा देवगन अक्सर अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आती है। उनकी इंस्टाग्राम पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करती है। इसमें उन्हें हॉट और बोल्ड पोज देते हुए देखा जाता है।