Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Akshay Kumar Upcoming Movies: दो सालों में रिलीज होंगी अक्षय कुमार की सात फिल्में, क्या मिलेगा OMG 2 का फायदा?

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Tue, 22 Aug 2023 09:07 PM (IST)

    Akshay Kumar Upcoming Movies 2024 तक अक्षय कुमार की सात फिल्में रिलीज होंगी जिनमें से कुछ सीक्वल्स भी हैं। अक्षय की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफ ...और पढ़ें

    अक्षय कुमार की कई फिल्में आने वाली हैं। फोटो- इंस्टाग्राम
    अक्षय कुमार की कई फिल्में आने वाली हैं। फोटो- इंस्टाग्राम

    नई दिल्ली, जेएनएन। Akshay Kumar's upcoming movies: अक्षय कुमार को जिस सफलता का इंतजार पिछले कुछ वक्त से था, वो उन्हें ओह माय गॉड 2 ने दे दी है। 11 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने तमाम विरोधों के बावजूद 100 करोड़ के पड़ाव को पार कर लिया है।

    अक्षय की बॉक्स ऑफिस पर मौजूदा हालत के मद्देनजर उन्हें इस सफलता की शिद्दत से जरूरत थी, जो फ्लॉप के सिलसिले को तोड़ सके। 2021 में आयी सूर्यवंशी के बाद खिलाड़ी बड़ी कामयाबी के लिए तरस गये थे। बच्चन पांडेय, सम्राट पृथ्वीराज, राम सेतु और सेल्फी बॉक्स ऑफिस पर ढेर रहीं। 

    ओह माय गॉड 2 में मुख्य भूमिकाएं पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम ने निभायी हैं, मगर अक्षय का प्रभाव पूरी फिल्म है। अब सवाल यह है कि OMG 2 की यह सफलता क्या अक्षय की आने वाली फिल्मों में भी बरकार रहेगी। उनकी फिल्मों का लाइनअप देखें तो हर तरह की फिल्म शामिल है।

    सूराराय पोट्टरू (हिंदी रीमेक)

    यह सूर्या अभिनीत तमिल फिल्म का रीमेक है, जिसे ओरिजिनल के निर्देशक सुधा कोंगड़ा ही निर्देशित कर रहे हैं। सूर्या फिल्म के सह-निर्माता भी हैं। 

    फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होगी। परेश रावल अपनी उसी भूमिका में नजर आएंगे, जो उन्होंने सूराराय में निभायी थी। फिल्म की कहानी जीआर गोपीनाथ के जीवन से प्रेरित है, जिन्हें कम कीमत की एयरलाइंस लॉन्च करने के लिए जाना जाता है।

    खबरें और भी

    बड़े मियां छोटे मियां

    अली अब्बास जफर निर्देशित फिल्म ईद 2024 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अक्षय कुमार के साथ टाइगर श्रॉफ लीड रोल में नजर आएंगी।वहीं, पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में विलेन के रोल में हैं। 

    वेलकम 3

    वेलकम टू द जंगल टाइटल से बन रही फिल्म क्रिसमस 2024 पर रिलीज के लिए तैयार है। वेलकम 2007 में आयी थी और हिट रही थी। हालांकि, इसका सीक्वल वेलकम 2 सफल नहीं रहा। अब एक बार फिर तीसरा भाग अक्षय के साथ बनाया जा रहा है। फिल्म में दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिज, संजय दत्त, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, मीका सिंह और दलेर मेहंदी के होने की खबर है। 

    हॉउसफुल 5

    हॉउसफुल के सभी सीक्वल्स पर लोगों ने बेशुमार प्यार बरसाया है। निर्माता साजिद नाडियाडवाला अब इसकी पांचवी किस्त लेकर आ रहे हैं। अक्षय कुमार के साथ इस हाउसफुल 5 की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    हेराफेरी 3

    राजू, श्याम और बाबूराव की तिकड़ी तीसरी फिल्म के साथ लौटने के लिए तैयार है। काफी सस्पेंस और बदलाव के बाद हेराफेरी 3 में अक्षय कुमार की एंट्री हुई। परेश रावल और सुनील शेट्टी के साथ अक्षय अपने पुराने किरदार में दिखेंगे। हेराफेरी 3 में संजय दत्त के भी आने की खबर है।

    द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू

    टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बन रही फिल्म काफी समय से चर्चा में है। यह 1989 में हुई रानीगंज कोलफील्ड्स में कोयले की खदान के धंसने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन की कहानी है। जसवंत सिंह ने अपनी जान पर खेलकर कई जिंदगी बचायी थीं। फिल्म में अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा, राजेश शर्मा और सुनील शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    वेदत मराठे वीर दौडले सात

    View this post on Instagram

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    अक्षय कुमार जल्द ही महेश मांजरेकर की फिल्म से मराठी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में वो शिवाजी महाराज के किरदार में दिखेंगे। सूत्रों के मुताबिक यह खबर है कि अक्षय की फिल्म दिवाली के आस-पास रिलीज होगी।