Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    OMG 2 Teaser Twitter Reaction: 'अब होगा तांडव', अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 2 के टीजर पर ऐसा है लोगों का रिएक्शन

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Tue, 11 Jul 2023 02:10 PM (IST)

    OMG 2 Twitter Reaction अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ओह माय गॉड-2 का टीजर फाइनली आउट हो चुका है। इस फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शंकर के रूप में नज ...और पढ़ें

    Omg 2 Teaser Twitter Reaction Akshay Kumar Wins Fans Heart as Shiva in Oh My God 2/Instagram
    Omg 2 Teaser Twitter Reaction Akshay Kumar Wins Fans Heart as Shiva in Oh My God 2/Instagram

    HighLights

    1. अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड-2' का टीजर हुआ रिलीज
    2. अक्षय कुमार को भगवान शिव के रूप में देखकर लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया
    3. 11 अगस्त को 'गदर 2' और 'एनिमल' के साथ टकराएगी अक्षय की 'ओह माय गॉड 2'

     नई दिल्ली, जेएनएन। OMG 2 Twitter Reaction: अक्षय कुमार बॉलीवुड के वह अभिनेता हैं, जो एक साल में कई-कई फिल्में करते हैं। हालांकि, पिछले डेढ़ साल से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार एक बड़ी हिट के लिए तरस रहे हैं। उनकी ओटीटी रिलीज 'कठपुतली' ने तो ऑडियंस का दिल जीता, लेकिन सिनेमाघरों में उनकी मूवीज को दर्शक नहीं मिल रहे हैं।

    सेल्फी के बाद अब एक बार फिर से अक्षय कुमार स्क्रीन पर आने के लिए कमर कस चुके हैं। उनकी आगामी फिल्म 'ओह माय गॉड-2' का टीजर फाइनली आउट हो चुका है।

    इस टीजर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स एक्टिव हो गए हैं और ट्विटर पर अक्षय कुमार के द्वारा निभाए गए भगवान शंकर के किरदार पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।

    क्या लोगों को पसंद आया 'ओह माय गॉड-2' का टीजर ?

    अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने ओह माय गॉड के पहले पार्ट में श्रीकृष्ण का रूप धारण किया था। परेश रावल स्टारर पहले पार्ट को लोगों ने खूब सराहा था। जिसके बाद अब अक्षय कुमार भोले शंकर के रूप में ओह माय गॉड 2 के धमाकेदार टीजर में नजर आए।

    आपको बता दें कि इस टीजर के आने से पहले सोशल मीडिया पर यूजर ने अक्षय कुमार को सनातन धर्म की भावनाओं को आहत न करने की चेतावनी दी थी। हालांकि, जैसे ही ये ओह माय गॉड 2 का टीजर आया, लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ।

    सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर फैंस अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं, बल्कि उन्हें फैंस सुझाव दे रहे हैं कि वह इस तरह के रोल ही किया करें।

    ट्विटर पर लोगों ने 'ओह माय गॉड 2' के टीजर पर लुटाया प्यार

    अक्षय कुमार का ओह माय गॉड 2 का टीजर लोगों को खूब भा रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "अक्षय कुमार की एंट्री रोंगटे खड़ा करने वाली है। ऐसा लग रहा है कि वह इस परफॉर्मेंस में आग लगा देंगे, क्योंकि वह भगवान शिव के रूप में बिल्कुल परफेक्ट लग रहे हैं।

    खबरें और भी

    'रख विश्वास तू है शिव दास..हर हर महादेव'। दूसरे यूजर ने लिखा, "इस सीन का मैं एडिक्ट हो चुका हूं, डायेक्टर ने कितनी अच्छी तरह से इसे डायरेक्ट किया है"। अन्य यूजर ने लिखा, "अक्षय कुमार की ये फिल्म निश्चित रूप से ब्लॉकबस्टर होने वाली है"।

    एक अन्य यूजर ने अपनी एक्साइटमेंट व्यक्त करते हुए लिखा, 'ये टीजर बहुत ही शानदार है, मैं ओह माय गॉड 2 को थिएटर में देखने का इंतजार नहीं कर सकता"।

    इन बड़ी फिल्मों के साथ टकराएगी ओह माय गॉड

    अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा यामी गौतम अहम भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। फिल्म सिनेमाघरों में सनी देओल की 'गदर 2' और रणबीर कपूर की 'एनिमल' से टकराएगी।