O'Romeo X Review: हिट या फ्लॉप! दर्शकों को कैसी लगी Shahid Kapoor की रोमांटिक थ्रिलर
O'Romeo X Review: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने अपने रिव्यू भी दे दिए हैं। ...और पढ़ें
-1770971773997_m.webp)
शाहिद कपूर की ओ रोमियो पर दर्शकों ने दिया रिएक्शन
HighLights
शाहिद कपूर की ओ रोमियो पर दर्शकों ने दिया रिएक्शन
लोगों को कैसी लगी रोमांटिक एक्शन थ्रिलर?
शाहिद कपूर की परफॉर्मेंस को बताया अब तक की बेस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर और अविनाश तिवारी स्टारर ओ’रोमियो आखिरकार 13 फरवरी को थिएटर में आ गई है। कहानी एक उथल-पुथल भरी लव स्टोरी पर आधारित है जो ऑब्सेशन, दिल टूटने और इमोशनल एक्सट्रीम से बने नतीजों को दिखाती है। यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब, 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' के एक चैप्टर से इंस्पिरेशन लेती है, जो गैंगस्टर हुसैन उस्तारा और सपना दीदी पर फोकस करती है।
दर्शकों को कैसी लगी ओ' रोमियो
पहले दिन पहला शो देखने वाले दर्शकों ने ट्वीटर पर अपने रिव्यू शेयर कर दिए हैं। इस रिव्यू में सबसे कॉमन तारीफ है- शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की। दर्शकों के मुताबिक यह शाहिद की अब तकी की बेस्ट परफॉर्मेंस है। एक यूजर ने लिखा, 'शाहिद कपूर की एक्टिंग शानदार, उन्होंने दर्शकों का दिमाग घुमा दिया है। ये मूवी मिस मत करना'।
Shahid Kapoor's #ORomeo can't praise the movie enough. 🔥
— STat. Advait Akash Shah (@advait_akash) February 13, 2026
Shahid Kapoor's acting has been phenomenal, as has the acting of the rest of the star cast, it will create a storm, and #ShahidKapoor has blown away the Audiences..
O Romeo in cinemas now!💕 🩷Don’t miss this movie 🎥. pic.twitter.com/OvY13uwCoP
यह भी पढ़ें- शाहिद कपूर का ट्रैक रिकॉर्ड सुधारेगी O Romeo, ओपनिंग डे पर करेगी इतना कलेक्शन?
एक ने लिखा, 'अभी ओ रोमियो देखने आया हूं , सच बताऊं तो ये एक डिसेंट वॉच मूवी है कुछ शानदार पलों के साथ'। एक ने लिखा, 'उन्होंने ये फिर कर दिखाया, कमीने, हैदर और अब ओ रोमियो। शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की इस फिल्म को बिल्कुल मिस मत करना। 2026 की सबसे बेस्ट फिल्मों में से एक'।
खबरें और भी
🎬 O Romeo – FDFS Morning Review
— king of the losers (@movielover93582) February 13, 2026
Just came out of the theatre. Honestly? It’s a decent watch with some genuinely good moments.#ORomeo #ShahidKapoor pic.twitter.com/hta61zadlx
एक ने लिखा, ' ओ रोमियो एक शानदार सिनेमैटिक एक्सपीरियंस है जिसे मिस नहीं किया जा सकता। स्क्रीनप्ले से लेकर डायलॉग तक आपको कहानी से बांधकर रखते हैं। एक्शन सीन तालियां बजाने लायक हैं। शाहिद कपूर ने करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस दी है। तृप्ति डीमरी प्रभावी हैं औप अविनाश तिवारी की प्रेजेंस पावरफुल है।
Rating - ⭐⭐⭐⭐*/5*#ORomeo is a pure cinematic experience that should not be missed at any cost.
— VASU KAPOOR (@moviereview1684) February 13, 2026
The screenplay and dialogues are extraordinary, keeping you hooked throughout.
The action sequences are massy and whistle-worthy, perfectly designed for the big screen.… pic.twitter.com/obVe6NchzQ
कहां निराश हुए दर्शक
शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की फिल्म की तारीफ के साथ-साथ दर्शकों को कुछ कमियां भी लगीं। एक ने लिखा, 'एक ही शब्द- निराश। सेकंड हाफ बिल्कुल बेकार, बैड राइटिंग और स्क्रीनप्ले। बस शाहिद कपूर ह बेस्ट हैं इस मूवी में।
🎬 : O ROMEO ( Movie Review )
— POSITIVE FAN (@imashishsrrk) February 13, 2026
⭐⭐🌟
2.5/5
One Word : Disappointing
A Complete Mess Second Half .... O Romeo Will Not Work At All On The Box Office .... And The Main Culprit Will be The DIRECTOR Vishal Bharadwaj ..... It was Nicely Set up By Him in First Half But It's A… pic.twitter.com/qzw4zGMy7z
ओ रोमियो (O'Romeo) 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डीमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, फरीदा जलाल, विक्रांत मैसी जैसे कलाकारों ने काम किया है।
यह भी पढ़ें- Friday Release: धमाकेदार होगा वैलेंटाइन वीक, OTT से लेकर थिएटर्स तक रिलीज होंगी ये 8 फिल्में और वेब सीरीज