शाहिद कपूर का ट्रैक रिकॉर्ड सुधारेगी O Romeo, ओपनिंग डे पर करेगी इतना कलेक्शन?
O Romeo Prediction: सुपरस्टार शाहिद कपूर की नई फिल्म ओ रोमियो को जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस बीच आइए जानते हैं कि ओ रोमियो ओपनिंग डे क ...और पढ़ें

शाहिद कपूर की नई फिल्म ओ रोमियो (फोटो क्रेडिट- एक्स)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। O Romeo Box Office Prediction: निर्देशक विशाल भारद्वाज के साथ अभिनेता शाहिद कपूर फिल्म ओ रोमियो के जरिए वापसी करने जा रहे हैं। शुक्रवार 13 फरवरी को इस फिल्म को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है।
हर कोई ये उम्मीद लगाए बैठा है कि ओ रोमियो कमर्शियल तौर पर बॉर्डर 2 के बाद इस साल की दूसरी बड़ी फिल्म बन सकती है। लेकिन इससे पहले एक नजर ओ रोमियो के बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन पर डालते हैं कि रिलीज के पहले दिन इसे कितने करोड़ की ओपनिंग मिल सकती है।
ओ रोमियो का प्रीडिक्शन
10 फरवरी को ओ रोमियो की एडवांस बुकिंग को ओपन किया गया था और अब तक इसने एडवांस में अच्छी खासी कमाई करके दिखाई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज से पहले ओ रोमियो की 68 हजार 996 टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।
यह भी पढ़ें- O Romeo को मिला 'धुरंधर' वाला सर्टिफिकेट, इतने घंटों तक थिएटर्स में मचेगा धमाल
-1770902093885.jpg)
जिसकी बदौलत फिल्म का एडवांस कलेक्शन 1.67 करोड़ हो गया है, अगर इसमें ब्लॉक सीट्स को भी जोड़ दिया जाए तो रिलीज से पहले कमाई का ये आंकड़ा 4.15 करोड़ के करीब पहुंच रहा है। ओ रोमियो के एडवांस बुकिंग नंबर्स, फिल्म को लेकर फैंस में क्रेज और शाहिद कपूर की पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड को मद्देनजर रखते हुए देखा जाए तो ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 8-10 करोड़ का कारोबार कर सकती है।
खबरें और भी
-1770902106534.jpg)
हालांकि, मेकर्स ये उम्मीद लगाए हुए बैठे होंगे कि ओ रोमियो 10 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर डबल डिजिट में खाता खोले। गौर किया जाए शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्म के बारे में तो उसमें पद्मावत का नाम शामिल है, जिसे पहले दिन 24 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि दूसरे नंबर पर ब्लॉकबस्टर का नाम मौजूद है, जिसे 20 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग मिली थी।
विशाल भारद्वाज संग चौथी फिल्म
बतौर अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने करियर की ज्यादातर सफल फिल्में निर्देशक विशाल भारद्वाज के साथ दी हैं। इनमें कमीने और हैदर जैसी शानदार फिल्मों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा शाहिद रंगून में भी नजर आए, जोकि फ्लॉप साबित हुई थी। ऐसे में अब ओ रोमियो चौथी ऐसी फिल्म है, जिसमें वह विशाल संग काम करते हुए नजर आए हैं।