O Romeo को मिला 'धुरंधर' वाला सर्टिफिकेट, इतने घंटों तक थिएटर्स में मचेगा धमाल
अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो को जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है। इससे पहले फिल्म केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की तरफ से हरी झंडी मिल ...और पढ़ें
-1770824445502_m.webp)
सेंसर में पास हुई ओ रोमियो (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होगी ओ रोमियो
सेंसर बोर्ड की तरफ से पास हुई ओ रोमियो
शाहिद की फिल्म को मिला ये सर्टिफिकेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर ने अपने एक्टिंग करियर की ज्यादातर फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज के साथ दी हैं। अब ये जोड़ी फिल्म ओ रोमियो के साथ लंबे वक्त बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। तमाम विवादों के बाद ओ रोमियो को जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
इससे पहले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की तरफ से इस मूवी की लाइन क्लियर कर दी गई है और रिलीज के लिए हरी झंडी दे गई है। इसके साथ ही सीबीएफसी (CBFC) की तरफ से ओ रोमियो को धुरंधर मूवी वाला सर्टिफिकेट भी दिया गया है। आइए फिल्म से जुड़ी इस जानकारी को तोड़ा और विस्तार से जानते हैं।
ओ रोमियो को मिला कौन सा सर्टिफिकेट
रिलीज से पहले 10 ओ रोमियो को हर फिल्म की तरह मेकर्स की तरफ से सेंसर बोर्ड में सर्टिफिकेट के लिए सबमिट किया गया। फिल्म को देखने के बाद अब बोर्ड ने इस मूवी को सर्टिफिकेट दे दिया है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने इस मामले की जानकारी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर दी है।

यह भी पढ़ें- शाहिद कपूर की O'Romeo में विक्रांत मैसी ने किया फ्री में काम, तमन्ना भाटिया ने भी नहीं ली फीस, क्या है वजह?
जिसके आधार पर ये बताया गया है कि ओ रोमियो को सेंसर की तरफ से ए रेटेड (A/Rated) सर्टिकिट मुहैया कराया गया है। इसके अलावा ओ रोमियो का रन टाइम 178 मिनट 41 सेकेंड यानी 2 घंटे 58 मिनट और 41 सेकेंड का होगा। शाहिद कपूर स्टारर ओ रोमियो को वैलेंटाइन डे के अवसर पर 13 फरवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
खबरें और भी

मालूम हो कि ओ रोमियो से पहले बीते साल आई सुपरस्टार रणवीर सिंह की धमाकेदार फिल्म धुरंधर को भी सेंसर बोर्ड की तरफ से ए रेटेड सर्टिफिकेट मिला था। उम्मीद लगाई जा रही है कि ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती हुई नजर आ सकती है।
ओ रोमिया की बड़ी कास्ट
विशाल भारद्वाज की पिछली फिल्मों की तरह एक बार फिर से ओ रोमियो भी एक बड़ी कास्ट वाली फिल्म है। जिसमें शाहिद कपूर के अलावा अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, तृप्ति डिमरी, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी और दिशा पाटनी जैसे कई कलाकार अहम किरदार में नजर आएंगे।