विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Orry: कुछ घंटों में बिना मेहनत किए लाखों कमा लेते हैं ओरी, आखिरकार अपनी कमाई के राज से उठाया पर्दा

Published: Fri, 15 Mar 2024 03:19 PM (IST)

ओरहान अवात्रामणि (Orhan Awatramani) उर्फ ओरी (Orry) सोशल मीडिया की दुनिया में जाना माना नाम है। बॉलीवुड स्टार्स की लगभग ...और पढ़ें

ओरी ने अपनी कमाई के राज से उठाया पर्दा, (X Images)
ओरी ने अपनी कमाई के राज से उठाया पर्दा, (X Images)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया स्टार ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी (Orry) को लाइमलाइट में बने रहना बखूबी आता है। स्टार किड्स के बीच ओरी खास पॉपुलर हैं। जाह्नवी कपूर, नीसा देवगन, सारा अली खान, अनन्या पांडे, खुशी कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और दिशा पाटनी समेत उनकी फ्रेंड लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं।

बॉलीवुड स्टार्स के साथ ओरी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिलती है, जिनमें वो पार्टी करते हुए नजर आते हैं। ऐसे में लोगों के बीच ये सवाल अब तक कई बार उठ चुका है कि आखिर ओरी काम क्या करते हैं, वो इतने पॉपुलर क्यों हैं। इस राज से ओरी ने अब खुद पर्दा उठा दिया है।

यह भी पढ़ें- Oscar 2024: एकेडमी अवॉर्ड्स में पहुंचा कुत्ता, 'ऑस्कर' नाइट की इनसाइड फोटोज देख हैरान हुए लोग

ओरी ने बताया कमाई का जरिया

ओरहान अवात्रामणि हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में नजर आए थे। जहां नीता अंबानी से लेकर ईशा अंबानी तक, लगभग हर सेलिब्रिटी के साथ उनकी फोटो वायरल हुई थी। ओरी ने हाल ही में फोर्ब्स इंडिया को इंटरव्यू दिया। जहां उन्होंने अपनी कमाई के जरिए के बारे में बात की।

लाखों में है ओरी की इनकम

ओरी का जवाब सुन उन्हें जरूर शांति मिलेगी, जो उनके सोर्स ऑफ इनकम को लेकर काफी वक्त से परेशान थे। ओरी ने बताया कि लोग उन्हें शादी और पार्टियों में बुलाते हैं, जिसके लिए 15 से 30 लाख रुपये के बीच भुगतान करते हैं, लेकिन लोग उन्हें मेहमान की तरह नहीं, बल्कि दोस्त की तरह इनवाइट करते हैं, क्योंकि वो पार्टियों में खुशी लेकर आते हैं।

यह भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के बैंकरप्ट होने पर जया बच्चन ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी, बताया बुरे दौर में कैसे दिया था पति का साथ

खुशियां बांटते हैं ओरी

उन्होंने कहा,  “लोग मुझे शादियों में बुलाते हैं और वे मुझे खुशी- खुशी ₹15 लाख से ₹30 लाख के बीच भुगतान करते हैं। वे चाहते हैं कि मैं पार्टी में गेस्ट के तौर पर नहीं, बल्कि एक दोस्त के रूप में शामिल होऊं, शायद दूल्हे या किसी और के लिए वहां बुलाते हैं। लोगों को मेरी मौजूदगी अच्छी लगती है और उनकी ये बात मुझे मोटीवेट करती है कि मैं वहां खुशी लेकर जाऊं। ये अपीरियंस ही वर्तमान में मेरी कमाई का जरिया हैं। "

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।