विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग पार्टी में Orry को वड़ा पाव में मिला बाल, वीडियो आया सामने

Published: Tue, 09 Jul 2024 08:36 PM (IST)

इन दिनों अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के प्री-वेडिंग फंक्शन की धूम है। इस बीच सोशल ...और पढ़ें

अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में ओरी को मिला बाल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में ओरी को मिला बाल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. मई में हुई अनंत-राधिका की दूसरी प्री-वेडिंग
  2. यूरोप में अनंत-राधिका ने की थी क्रूज पार्टी
  3. अनंत-राधिका की क्रूज पार्टी में गये थे ओरी

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर में शादी के फंक्शन चल रहे हैं। उनके सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी अपनी लेडी लव राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अंबानी परिवार वैसे ही अपने ग्रैंड इवेंट्स के लिए मशहूर है, ऐसे में उन्होंने अनंत और राधिका की शादी के लिए पानी की तरह पैसे बहाये हैं।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को है, लेकिन इसका जश्न फरवरी में ही शुरू हो गया था। फरवरी में अंबानी परिवार के होमटाउन जामनगर में फंक्शन हुआ और फिर यूरोप में क्रूज पार्टी हुई। यूरोप में चार दिन तक चलने वाली क्रूज पार्टी में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी शामिल हुए थे।

सोशल मीडिया स्टार ओरी ने भी अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग क्रूज पार्टी में की थी। ओरी लगभग सभी बॉलीवुड पार्टीज में दिखाई देते हैं। अंबानी परिवार के फंक्शन में भी ओरी नजर आये थे। उन्होंने यूरोप में आयोजित क्रूज पार्टी भी अटैंड की थी, जहां से उन्होंने अब एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक वड़ा पाव में मिले बाल को दिखाते नजर आये।

यह भी पढ़ें- हल्दी सेरेमनी में दुल्हन Radhika Merchant ने पहना असली फूलों से बना यूनिक दुपट्टा, फोटोज से नहीं हटेंगी नजरें!

ओरी को वड़ा पाव में मिला बाल

ओरी ने यूट्यूब पर एक व्लॉग शेयर किया हैं, जिसमें मेहमानों को एक स्टॉल से कॉन्टिनेंटल खानों का लुत्फ उठाते हुए देखा जा सकता है। अलग-अलग तरह के पास्ता और सॉस से लेकर पनीर और बॉम्बोलोन की अलग-अलग फूड तक, पार्टी में एक बड़ा सा फूड मेन्यू था। ओरी ने अपनी दोस्त तानिया श्रॉफ के साथ पास्ता वगैरह एन्जॉय करने के बाद वड़ा पाव टेस्ट करने का सोचा। उन्होंने वड़ा पाव की एक बड़ी सी बाइट ली और फिर तानिया ने उसे खाया और 'वाह' कहते हुए रिएक्ट किया।

वड़ा पाव नहीं खा पाईं तानिया

पहला निवाला खाने के तुरंत बाद उनकी खुशी मायूसी में बदल गई। तानिया ने वड़ा पाव के अंदर मिले बाल को दिखाया, जिसे ओरी ने वीडियो शूट के दौरान जूम किया। बैकग्राउंड में तानिया कहती नजर आईं, "मैं एक और निवाला खाना चाहती थी लेकिन इसमें एक बाल है।"

यह भी पढ़ें- Anant-Radhika ने होली की तरह मनाई हल्दी सेरेमनी, रणवीर और सलमान पर भी चढ़ा रंग, देखें वीडियो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।